मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज ख़ान को कुछ समय पहले भी गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें तब सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। लेकिन उनकी तबीयत एक बार फिर ख़राब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाद सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक किया। तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।
सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी।
एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी सरोज खान को याद किया है. वो उनका अपनी जिंदगी में बड़ा योगदान मानती हैं. वो लिखती हैं- सरोज जी ने मुझे कोरियोग्राफर शब्द से रूबरू करवाया था.
वहीं फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपना दुख जाहिर किया है. वो ट्वीट कर कहते हैं- सुबह उठते ही मुझे ये सबसे बुरी खबर मिली है. सरोज खान मॉस्टर ऑफ आर्ट थीं. उनका मुझे हमेशा प्यार मिला. मैंने उनके साथ फिल्म गोल में बिल्लो रानी गाने पर काम किया था. उनकी आत्मा को शांति मिले.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी सरोज खान के निधन से दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. वो लिखते हैं- मुझे दुखद समाचार मिला कि लेजेंड्री कोरियोग्राफर सरोज खान हमारे बीच नहीं रही हैं. उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि मानो हर कोई डांस कर सकता है. इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा नुकसान है. उनकी आत्मा को शांति मिले.
सुनील ग्रोवर सरोज खान के निधन को एक युग का अंत मानते हैं. वो लिखते हैं- मुझे दुख है कि सरोज खान अब हमारी बीच नहीं हैं. उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है. उनकी आत्मा को शांति मिले.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...