भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों में आई तल्खी का असर अब आम नागरिकों की आवाजाही पर भी गहराने लगा है। बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियमों को और सख्त करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार से कोलकाता, मुंबई और चेन्नई स्थित बांग्लादेशी डिप्टी हाई कमीशनों में वीजा सेवाएं बेहद सीमित कर दी गई हैं। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात को ही इन मिशनों को निर्देश जारी कर दिए थे, जिसके पीछे ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब भारतीय नागरिकों को पर्यटक वीजा (टूरिस्ट वीजा) जारी नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश सरकार ने बिजनेस और रोजगार (एम्प्लॉयमेंट) वीजा को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन में कांसुलर और वीजा सेवाएं लगभग पूरी तरह रोक दी गई हैं, जबकि मुंबई और चेन्नई में भी सेवाएं सिमित कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर फिलहाल सिर्फ जरूरी बिजनेस और नौकरी से जुड़े वीजा ही प्रोसेस किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने और भारत में शरण लेने के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है। यह ताजा फैसला 22 दिसंबर को लगाए गए प्रतिबंधों का ही विस्तार है। उस समय बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित अपने हाई कमीशन, अगरतला (त्रिपुरा) और सिलीगुड़ी व गुवाहाटी के केंद्रों में कांसुलर सेवाएं रोक दी थीं। अब नए आदेश के बाद भारतीयों के लिए बांग्लादेश का वीजा हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया है।
इससे पहले भारत ने भी बांग्लादेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा और वहां हो रहे भारत-विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए खुलना और राजशाही में अपने दो वीजा आवेदन केंद्र बंद कर दिए थे। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने मौजूदा कार्रवाई को सुरक्षा आकलन का हिस्सा बताया है, लेकिन दोनों देशों के बीच सामान्य वीजा सेवाएं कब बहाल होंगी, इसे लेकर फिलहाल कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...