रायपुर, 08 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। उन्होंने सभी राज्यों से वाहन चालकों और सहयात्रियों के लिए सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में संचालित परिवहन विभाग की योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर लगातार सुधार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश भी उपस्थित रहे।
बैठक में ओवरलोडिंग को सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण मानते हुए इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई पर सहमति बनी। ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच, तकनीकी निगरानी, प्रभावी प्रवर्तन और कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू करने पर जोर दिया गया।
सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियानों, सड़क सुरक्षा मित्रों की भागीदारी और स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के कैशलेस उपचार, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा व्यवस्था और मोटर व्हीकल अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप राज्य में स्वीकृत क्षेत्रीय चालक प्रशिक्षण केंद्र और जिला परिवहन केंद्र भवनों के निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव और रायगढ़ में कुल आठ ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। मशीनों से होने वाली वाहन फिटनेस जांच प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से सटीक है। इस व्यवस्था में छत्तीसगढ़ देश में गुजरात के बाद दूसरा स्थान रखता है। आने वाले समय में जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, सारंगढ़ और सूरजपुर में नए फिटनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही हिट एंड रन मामलों में मुआवजा, सड़क सुरक्षा अभियान और ‘शून्य प्राणहानि जिला’ पहल के तहत रायपुर के चयन जैसे विषयों पर भी सहमति बनी।
बैठक के निष्कर्षों से स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...