Google Analytics Meta Pixel महानदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य तेज - Ekhabri.com

महानदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य तेज

रायपुर। महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद पुसौर विकासखंड के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

 

पुसौर विकासखंड के महानदी तटवर्ती गांव सूरजगढ़ और परसापाली में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। सूरजगढ़ गांव के करीब 450 प्रभावित ग्रामीणों को पड़ीगांव स्थित राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है। राहत शिविर में ग्रामीणों के लिए भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की जा रही हैं।

 

इसी तरह परसापाली गांव में भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों के लिए छिछोर उमरिया स्थित स्कूल भवन में राहत शिविर बनाया गया है। यहां प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित पहुंचाने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से महानदी के अन्य तटीय इलाकों में भी लगातार निगरानी की जा रही है और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और प्रभावित परिवारों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

एसडीएम महेश शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर महानदी के जलस्तर, प्रभावित इलाकों की स्थिति और राहत शिविरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुसौर जनपद पंचायत के सीईओ, पंचायत सचिव, पटवारी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Read Also  जनसंपर्क ने कि फर्जी मैसेज मामले में प्राथमिकी दर्ज

 

प्रशासन ने ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *