Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के मुनगा अभियान का राष्ट्रीय मंच पर जिक्र, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के मुनगा अभियान का राष्ट्रीय मंच पर जिक्र, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा

रायपुर। कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की स्थानीय पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने पोषण की चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और जनभागीदारी को जोड़ने वाली इस पहल की सराहना की।

 

छत्तीसगढ़ में सितंबर माह को पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 सितंबर को ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य मुनगा के पौधे को घर-घर तक पहुंचाने के साथ लोगों को इसके पोषण संबंधी लाभों के प्रति जागरूक करना है।

मुनगा यानी सहजन छत्तीसगढ़ में आसानी से उपलब्ध होने वाला पौधा है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण भी इसे स्वास्थ्य और पोषण की दृष्टि से उपयोगी माना जाता है। राज्य सरकार ने स्थानीय भोजन और पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुनगा को कुपोषण के खिलाफ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।

 

मुनगा का पौधा तेजी से बढ़ता है और इसके लिए अपेक्षाकृत कम देखभाल की आवश्यकता होती है। पोषण, औषधीय गुणों और हरियाली के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस पौधे को घर-घर पहुंचाने के पीछे महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण पर विशेष ध्यान देना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में 75% खरीफ बोनी पूरी, खाद-बीज की आपूर्ति तेज

 

‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। यहां पोषण जागरूकता के साथ परिवारों को मुनगा को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और आम लोगों के घरों में लगाने के लिए बड़े पैमाने पर मुनगा के पौधों का वितरण किया गया है।

 

राज्यभर में अब तक कुल 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा के पौधों का वितरण किया जा चुका है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बस्तर में 25,244, कांकेर में 43,071, दंतेवाड़ा में 7,056, नारायणपुर में 21,224, बीजापुर में 15,699, सुकमा में 4,835, कोंडागांव में 31,983, सरगुजा में 43,754, कोरिया में 19,022, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 11,939, सूरजपुर में 64,599, बलरामपुर में 27,107 और जशपुर में 1,62,271 मुनगा के पौधे वितरित किए गए हैं।

 

इसी तरह रायपुर में 23,948, महासमुंद में 6,420, धमतरी में 48,833, बलौदाबाजार में 28,398, गरियाबंद में 10,527, दुर्ग में 42,474, राजनांदगांव में 3,480, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 21,991, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 39,222, कबीरधाम में 75,776, बेमेतरा में 19,575 और बालोद में 50,933 पौधों का वितरण किया गया है।

 

बिलासपुर जिले में 14,965, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 43,007, जांजगीर-चांपा में 57,653, सक्ती में 6,425, कोरबा में 1,01,002, रायगढ़ में 41,776, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 9,824 और मुंगेली में 6,518 मुनगा के पौधे वितरित किए गए हैं।

 

इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें किसी महंगे या बाहरी संसाधन के बजाय स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध पौधे को पोषण अभियान का माध्यम बनाया गया है। घर के आंगन में लगाया गया एक मुनगा का पौधा परिवार के भोजन में पोषण बढ़ाने के साथ कुपोषण के खिलाफ जागरूकता का माध्यम भी बन सकता है।

Read Also  लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

 

‘हर घर मुनगा’ अभियान को केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रखा गया है। इसके जरिए पौधरोपण, पोषण जागरूकता, आंगनबाड़ी सेवाओं और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में इस पहल का उल्लेख किए जाने से छत्तीसगढ़ के इस स्थानीय अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *