Google Analytics Meta Pixel महंगाई, बेरोजगारी पर हंगामे के बाद राज्यसभा से निलंबित सांसदों का 50 घंटे का प्रदर्शन जारी - Ekhabri.com

महंगाई, बेरोजगारी पर हंगामे के बाद राज्यसभा से निलंबित सांसदों का 50 घंटे का प्रदर्शन जारी

 

नई दिल्ली-महंगाई, बेरोजगारी पर हंगामे के बाद राज्यसभा से निलंबित सांसदों का 50 घंटे का प्रदर्शन जारी है। विपक्ष के सांसद संसद भवन के बाहर डटे हुए हैं। बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ उनका यह प्रदर्शन आज दोपहर एक बजे खत्म होगा। इस बीच सांसदों के विरोध प्रदर्शन की कई तस्वीरें और खबरें सामने आ रही हैं।  एक दिन पहले सांसदों की चाय से लेकर नाश्ते फिर लंच और डिनर के बारे में खबर और तस्वीर सामने आई थी। अब गुरुवार रात की तस्वीर सामने आई है। इसमें विपक्षी सांसद मच्छरदानी लगाकर सोए हुए दिख रहे हैं। सामने पंखे भी लगे हैं। तस्वीर में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोते हुए दिखाई दे हैं। तस्वीर में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सुष्मिता देव और मौसम बेनजीर नूर भी दिखाई दे रहे हैं।

मॉर्टिन जलाकर बिताई थी रात 
एक दिन पहले कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें एक सांसद के हाथ में मच्छर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है, उस रात धरना दे रहे सांसद मच्छरों से परेशान दिखे। जैसे-तैसे मॉर्टिन जलाकर उन्होंने रात बिताई, लेकिन अगले ही दिन उनके लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की गई।

 

सासंदों के लिए बनाया गया रोस्टर
सांसदों के धरने के लिए खास भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसमें दही-चावल, इडली-सांभर, चिकन तंदूरी से लेकर गाजर का हलवा और फल शामिल हैं। धरने में बैठे लोगों के लिए भोजन की जिम्मेदारी के लिए विपक्षी दलों ने एकजुटता और राजनीतिक प्रदर्शन के रूप में ड्यूटी रोस्टर भी बनाया है। यह रोस्टर अब वॉट्सएप ग्रुप्स में खूब प्रसारित  किया जा रहा है, जिसमें सभी को दिन की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Read Also  कोरोना से बचाव को पीएम केयर्स ने 7,690 करोड़ मंजूर

इन पार्टियों के सांसद हुए निलंबित

सोमवार और मंगलवार को निलंबित किए गए सांसदों में टीएमसी के सात, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के छह, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तीन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआईएम) के दो और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), आम आदमी पार्टी (आप) के एक-एक सांसद शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली पार्टियों में टीएमसी, डीएमके, आप, टीआरएस, सपा, शिवसेना, सीपीआईएम, सीपीआई, जेएमएम और केरल कांग्रेस शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...