Google Analytics Meta Pixel एग्री कार्नीवाल - 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’  - Ekhabri.com

एग्री कार्नीवाल – 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ 

जलवायु कुशल कृषि एवं प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न

 

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल – 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ के तृतीय दिवस आज 24 अक्टूबर को ‘‘जलवायु कुशल कृषि एवं प्राकृतिक खेती’’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पद्मश्री श्री हुकुम चंद पाटीदार, प्रगतिशील कृषक, मानपुर, राजस्थान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल सेन्टर फॉर ऑरगेनिक फार्मिंग, गाजियाबाद के डायरेक्टर डॉ. गगनेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जलवायु परिवर्तन के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योकि पृथ्वी तापमान बढ़ने के कारण विभिन्न फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है अतः इस दिशा में विशेष प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। जिससे मानव के मूलभूत आहार की आवश्यकताओं को निरंतर पूरा किया जा सके।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और चरम मौसम की घटनाओं के कृषि में प्रभाव को कम करने के लिए उनके अनुकूल और शमन रणनीतियों जैसे जलवायु कुशल कृषि एवं प्राकृतिक खेती का किसानों के प्रक्षेत्र पर क्रियान्वयन हेतु मन्थन कर कार्य योजना बनाना है साथ ही किसानों एवं शिक्षार्थियों के बीच जागरूकता लाना है। इस कार्यशाला में लगभग 500 प्रगतिशील किसान, कृषि विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में विशेष बिन्दूओं पर परिचर्चा की गई एवं इनके लाभ को रेखांकित करते हुए कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा हुई जिससे प्रकृति की संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पाद प्राप्त करने की तकनीक को विकसित किया जा सके।

आज एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रदर्शनी के अवलोकन के द्वारा उच्च तकनीक कृषि का लाभ प्राप्त किया। लगभग 5 हजार किसान भाई-बहनों ने आज भाग लिया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए 16 स्कूलों के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रदर्शनी द्वारा कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

एग्री कार्नीवाल-2024 के चतुर्थ दिवस ‘‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एण्ड डाटा एननालिसिस इन एग्रीकल्चर’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को अपरान्ह ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

 

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *