जशपुर 28 जून 2025।छत्तीसगढ़ के अन्नदाता अब बिचौलियों से मुक्ति पाकर सीधे बाजार तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वर्चुअली जशपुर जिले से एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह आयोजन कृषि क्रांति अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलेगा। इसमें देश की प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म्स, आत्माकुर, धरागिरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि हिस्सा ले रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीक और नवाचार को अपनाकर राज्य के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। इस सम्मेलन से किसानों को खरीदार कंपनियों से सीधा अनुबंध करने का अवसर मिलेगा, जिससे फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।
कार्यक्रम में एफपीओ से जुड़े किसान अपनी उपज जैसे-जैविक धान, कुटकी, रागी, नाशपाती, रामतिल, टाऊ, सुगंधित धान आदि का प्रदर्शन कर रहे हैं। नाबार्ड और एपेडा सहित कई संस्थाएं जैविक प्रमाणीकरण, जीआई टैग, रेशम पालन, वैज्ञानिक पद्धति से खेती, अनुबंध खेती जैसे विषयों पर जानकारी दे रही हैं।
मुख्यमंत्री ने सॉइल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इससे किसानों को यह जानने में मदद मिलती है कि किस जमीन पर कौन सी फसल उपयुक्त होगी। इसके अलावा डेयरी विकास योजना में जशपुर को पायलट जिला बनाया गया है।
जिले में आम, मिर्च, नाशपाती, लीची, कटहल की भरपूर पैदावार होती है, और अब सेब की खेती भी शुरू हो चुकी है। इस मौके पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधन दिया।
इस आयोजन के माध्यम से जशपुर जिले के किसान तकनीकी जानकारी, खरीदारों से अनुबंध, और नवाचारों से जुड़कर अपनी कृषि आय को नई ऊंचाई दे सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...