कनाडा के वैंकूवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया के एक पायलट को नशे की हालत में पाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया, जिसके चलते दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भारी देरी का सामना करना पड़ा। यह घटना 23 दिसंबर 2025 की है, जब उड़ान से ठीक पहले पायलट के व्यवहार पर संदेह जताया गया।
वैंकूवर एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री स्टोर में काम करने वाली एक कर्मचारी ने पायलट के संदिग्ध व्यवहार पर ध्यान दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब की बोतल खरीदते समय पायलट के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। कुछ अपुष्ट जानकारियों में यह भी कहा गया कि पायलट को स्टोर में शराब चखते हुए देखा गया था। कर्मचारी ने तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पायलट को विमान के अंदर ट्रैक किया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद कनाडाई अधिकारियों द्वारा किए गए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पायलट के नशे में होने की पुष्टि हुई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते उसे तत्काल फ्लाइट से उतार दिया गया।
पायलट को हटाए जाने के बाद एयरलाइन को वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था करनी पड़ी, जिसके कारण वैंकूवर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा एअर इंडिया ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को पूरी रिपोर्ट सौंप दी है। पायलट को बाद में दिल्ली लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। विमानन नियमों के अनुसार ड्यूटी से पहले या दौरान शराब का सेवन गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन या रद्द किए जाने की कार्रवाई हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...