Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की हाई-प्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की हाई-प्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर

90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव पर सबकी नजर है। प्रदेश में दर्जनभर हाई-प्रोफाइल सीटें हैं। इन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज ताल ठोक रहे है। ऐसे में लोगों की विशेष नजर इन सीटों पर है। कुछ सीटों पर कांग्रेस के दिग्गजों की साख दांव पर है तो कुछ पर बीजेपी के कद्दावर नेता प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रहे हैं। चुनाव परिणाम कुछ भी हो प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों के नतीजों का अंकगणित अभी ठीक किया जा रहा है।

 

 

 

प्रदेश की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में हैं। उनको उनके ही भतीजे और बीजेपी सांसद विजय बघेल चुनौती दे रहे हैं। दूसरी चर्चित सीट राजनांदगांव की है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन कर रहे हैं। अंबिकापुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हैं। बीजेपी अभी तक उनके मुकाबले प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। इसी तहर कोंटा से कांग्रेस के आदिवासी नेता कवासी लखमा ताल ठोक रहे हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ सोयम मुका को उतारा है। लखमा 1998 से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। रायपुर दक्षिण से बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल फिर मैदान में हैं। 1990 से कांग्रेस अभी तक यह गढ़ नहीं भेद पाई है। इस बार तो अभी तक उम्मीदवार भी सामने नहीं है। प्रदेश के ये सीटें अजेय मानी जाता हैं।

 

 

 

विधानसभा की कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कडा मुकाबला होने वाला है। चित्रकोट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज तो लोरमी से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ताल ठोक रहे हैं। बैज का मुकाबला बीजेपी के विनायक गोयल से है, जबकि अरुण साव के खिलाफ कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वहीँ कोंडागांव से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी की लता उसेंडी खड़ी हैं। दुर्ग ग्रामीण से प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू फिर भाग्य आजमा रहे हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ ललित चंदाकर को उतारा है। कैबिनेट मंत्रियों में आरंग से शिव कुमार डहरिया, खरसिया से उमेश पटेल, सक्ती से चरणदास महंत, कवर्धा से मोहम्मद अकबर और साजा से रविंद्र चौबे मैदान में हैं।

 

 

प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों को अभेद गढ़ माना जाता है। इन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी को एक-दूसरे खिलाफ काट नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद दोनों ही प्रमुख दलों ने नेता इस बार हाई प्रोफाइल सीटों पर मजबूत उम्मीदवार खडा करने का दावा किया है। हालांकि उनके दावे में कितना दम है और वे कितने मजबूत हैं, यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। बहरहाल, प्रदेश की प्रमुख सीटों की लड़ाई पर सबकी नजर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *