Google Analytics Meta Pixel बसपा के खिसक रहे वोट बैंक पर भाजपा-कांग्रेस की नजर - Ekhabri.com

बसपा के खिसक रहे वोट बैंक पर भाजपा-कांग्रेस की नजर

मध्य प्रदेश की राजनीति भले ही द्विध्रुवीय हो, लेकिन तीसरे मोर्चे के रूप में बहुजन समाज पार्टी पिछले 33 साल से स्थायी वोट बैंक के साथ उपस्थित बनाए हुए है। पिछले 7 चुनावों में ग्वालियर-चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड की 40 सीटों पर बसपा की भूमिका निर्णायक रही है। इन सीटों पर भले ही हर बार बसपा जीत न पाए, लेकिन सोशल इंजीनियरिंग के जरिए कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की हार का कारण जरूर बन जाती है। हालांकि अब बसपा का आधार दरकने लगा है।

 

 

 

विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा तीसरे मोर्चे के तौर पर मध्य प्रदेश के राजनीति में जानी जाती है। 26 सीटों पर वह भाजपा-कांग्रेस दोनों को हराने में कामयाब रही है। यहां बसपा का औसतन वोट बैंक 9 फीसदी रहा, लेकिन 2018 में यह घटकर 5 फीसदी पर आ गया। बसपा का कोर वोट बैंक मुख्य रूप से अनुसूचित जातियों की आबादी है। प्रदेश की आबादी में अनुसूचित जाति वर्ग की हिस्सेदारी 15.60 फीसदी है। इस वर्ग के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। 2018 में 18 सीटें कांग्रेस ने और 17 भाजपा ने जीती थीं, जबकि बसपा ने दो सामान्य सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि बीजेपी का मानना है कि बसपा का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है।

 

 

 

बसपा का वोट बैंक 2013 में भाजपा और 2018 में कांग्रेस की ओर शिफ्ट हुआ, इसलिए दोनों पार्टियां इस वोट शेयर को हथियाने का भरसक प्रयास कर रही हैं। भाजपा ने एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हुए आंदोलन से नुकसान की भरपाई के लिए ग्वालियर में 16 अप्रैल को आंबेडकर महाकुंभ किया। तब 98 एफआईआर हुई थीं, जिनमें से ज्यादातर वापस ले ली गई हैं। सितंबर में समरसता यात्राएं निकली। पीएम के हाथों सागर में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन कराया गया। वहीं कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का दांव खेलकर 2018 की तरह ही जातीय ध्रुवीकरण की चाल चल दी है।

Read Also  मुडा मामले में फंसे सीएम, राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

 

 

 

बसपा इस बार 178 सीटों पर लड़ेगी। इनमें से 78 सीटों पर टिकट घोषित कर चुकी है। 16 विंध्य में, 14 बुंदेलखंड में, 11 ग्वालियर-चंबल, 9 महाकौशल, 20 मालवा-निमाड़ और 8 भोपाल मध्य क्षेत्र के हैं। बसपा ने पहली बार गोंगपा से चुनाव पूर्व गठबंधन किया है, जिसके तहत 52 सीट पर गोंगपा प्रत्याशी उतारेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *