Google Analytics Meta Pixel बदल दिए जाएंगे सारे नोट, प्लास्टिक से बनेंगे - Ekhabri.com

बदल दिए जाएंगे सारे नोट, प्लास्टिक से बनेंगे

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपनी करेंसी को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। यह फैसला भारत की नोटबंदी से मिलता-जुलता है। मगर, नोटों को बदलने का फैसला बिलकुल अलग तरीके से लागू किया जाएगा। इसका ऐलान अभी से कर दिया गया है, ताकि लोगों को इस बारे में जानकारी रहे। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि देश में चल रहे सभी कागज के नोटों को दिसंबर तक पॉलीमर प्लास्टिक नोट से बदल दिया जाएगा। इससे फेक करेंसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

 

 

 

जमील अहमद ने सीनेट की एक कमेटी से कहा कि नए प्लास्टिक नोटों को रीडिजाइन किया जाएगा। साथ ही इसमें सुरक्षा के नए फीचर और होलोग्राम जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 रुपये से लेकर 50, 100, 500, 1000 और 5000 के नए नोट जारी किए जाएंगे। सीनेट कमेटी सूत्रों के अनुसार, पुराने नोटों को तत्काल नहीं हटाया जाएगा। इन्हें 5 साल तक चलने दिया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इन्हें मार्केट से बाहर कर दिया जाएगा।

 

 

 

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर ने बताया कि सेंट्रल बैंक नए पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट के साथ प्रयोग कर रहा है। इस नोट को जनता को इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा। अगर सही प्रतिक्रिया आई तो सारे नोट प्लास्टिक के बना दिए जाएंगे। फिलहाल 40 देशों में पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कहा जाता है कि इनके नकली नोट बनाना बहुत मुश्किल काम है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 1998 में ऐसे नोट चलाए थे।

Read Also  मई में धीमी रही आटोमोबाइल की खुदरा बिक्री की रफ्तार

 

 

 

इसके अलावा जमील अहमद ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में 5000 रुपये का नोट चलता रहेगा। सेंट्रल बैंक ने इसे बंद करने की कोई योजना नहीं बनाई है। पाकिस्तान में इस बड़े नोट के खिलाफ आवाज उठाई जा रही थी। सीनेट मेंबर मोहम्मद अजीज ने कहा था कि इतने बड़े नोट से भ्रष्टाचार करने में आसानी हो जाती है। मगर, स्टेट बैंक गवर्नर ने कहा कि अभी हमें 5000 रुपये के नोट की जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *