अमेरिका के शीर्ष वित्तीय संस्थानों में शामिल सिलिकान वैली बैंक (एसवीबी) दिवालिया हो गया है। वर्ष 2008 की मंदी के बाद अमेरिका में किसी बड़े बैंक की विफलता की यह दूसरी घटना है। तब वाशिंगटल म्यूचुअल का कामकाज बंद हुआ था। एसवीबी के दिवालिया होने की खबर सामने आते ही पूरी दुनिया के वित्तीय बाजार में इसका प्रभाव देखा गया।लिफोर्निया के बैंकिग नियामक के आदेश पर फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन (एफडीआइसी) ने एसवीबी की संपत्तियां जब्त कर लीं और बैंक को बंद करने का आदेश जारी कर दिया।
एसवीबी मुख्य रूप से स्टार्टअप और टेक कंपनियों को वित्तीय सहायता देता रहा है। टेक और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों में बैंक का करीब 44 प्रतिशत व्यापार है। बीबीसी के अनुसार, अमेरिका में बीते कुछ समय में बढ़ी ब्याज दरों के कारण हो रहे घाटे की भरपाई के लिए एसवीबी अपनी परिसंपत्तियों को बेचकर धन जुटाने का प्रयास कर रहा था। यह जानकारी सामने आने पर बैंक के ग्राहकों ने हड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में अपनी जमा राशि निकालनी आरंभ कर दी, जिससे बैंक की वित्तीय स्थिति लड़खड़ा गई। वाशिंगटन में अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि वह एसवीबी मामले के बाद उत्पन्न् स्थिति पर निगाह रखे हैं। मंत्री ने शीर्ष बैंकिग नियामकों से मुलाकात भी की और भरोसा जताया कि वे बैंकिग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी और उचित कदम उठाएंगे।
संपत्तियां बेचकर होगा ग्राहकों को भुगतान
एफडीआइसी ने एक बयान में जानकारी दी है कि बैंक के पास दिवालिया घोषित किए जाने के समय 209 अरब डालर की परिसंपत्तियां थीं और 175.4 अरब डालर की राशि खातों में जमा थी। अधिकारियों का कहना है कि वे सेंटा क्लारा स्थित एसवीबी के ऐसे ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं जिनकी जमा राशि का बीमा है। बता दें, एफआइडीसी 2,50,000 डालर तक की जमाराशि की सुरक्षा की गारंटी देता है। बीबीसी के अनुसार, बैंक के कार्यालय खुलेंगे और बीमित ग्राहक सोमवार 13 मार्च तक अपने खातों से धन की निकासी कर सकेंगे। बैंक की परिसंपत्तियां बेचकर मिली राशि से गैरबीमित ग्राहकों को भुगतान किया जाएगा। चूंकि गैरबीमित ग्राहकों की संख्या काफी है, इस कारण्ा कई कंपनियों के प्रबंधन में चिता का माहौल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...