Google Analytics Meta Pixel 270 साल पुराने 'ग्रेट बरगद' को अम्फान ने किया धराशाई - Ekhabri.com

270 साल पुराने ‘ग्रेट बरगद’ को अम्फान ने किया धराशाई

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल मे जबरदस्‍त तबा‍ही मचाई है। इस तबाही का शिकार हावड़ा के शिबपुर में स्थित भारतीय वनस्पति उद्यान में लगा 270 वर्ष पुराना बदगद का विशालकाय वृक्ष धराशाही हो गया। इस वर्षों पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें 4.67 एकड़ में फैली हुई थी। ये पेड़ दो चक्रवात क्षेल चुका था जिसमें एक 1864 और दूसरा 1867 में आया था तब इसको कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस चक्रवात में इतने पुराने पेड़ को जड़ से उखाड़ बाहर फेंक दिया।

बता दें कि पेड़ की जड़ें उखड़ने के चलते उत्तर पश्चिम भाग खाली-खाली दिख रहा है। अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ से बातचीत करते हुए सीनियर साइंटिस्ट बसंत कुमार ने कहा कि बरगद के इस पेड़ की पहचान लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने ये भी कहा कि नुकसान का सही-सही अंदाजा एक दो दिनों के बाद पता लगेगा। हाल के दिनों में आइला, फानी और बुलबुल जैसे तूफानों से इसे नुकसान नहीं पहुंचा था। लेकिन अम्फान से बरगद के इस पुराने पेड़ को भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले 19वीं सदी के आखिए में आए तूफान ने इसके कई शाखाओं को नुकसान पहुंचाया था।

पादप समुदाय में सबसे अधिक 1.08 किलोमीटर की परिधि वाले इस बरगद के पेड़ का मुख्य तना, जिसकी परिधि 15 मीटर थी, 1925 में निकाल दिया गया था। ये पूरा पेड़ अब शाखाओं से निकलकर धरती पकड़ने वाली इसकी जड़ों पर टिका है। अब अम्फान ने इसका घनत्व काफी घटा गया है। तस्वीरों में इस पेड़ का अंदर का भाग काफी खाली दिखाई पड़ रहा है। इस पेड़ को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने अपना प्रतीक चिह्न बनाया हुआ है।

Read Also  'एलियंस हमारे आस-पास...', इसरो प्रमुख ने ब्रह्मांड में जीवन को लेकर की बात

अक्टूबर 2006 से फरवरी 2012 तक जगदीश चंद्र बोस इंडियन बोटेनिकल गार्डन में वैज्ञानिक रहे डा शिव कुमार के मुताबिक इस बोटेनिकल गार्डन में 1200-1400 किस्म के 14,000 पेड़ हैं। उन्होंने कहा, इनमें कई देशी-विदेशी वृक्ष हैं जिन्हें अंग्रेजों ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए यहां लगाया था और खासकर, महोगनी को यहां लाने के पीछे उनका मकसद उसकी लकड़ी का इस्तेमाल पानी के जहाज बनाने में होना था। छह साल इस गार्डन में सेवाएं देने वाले डा. कुमार ने कहा कि कल आए समुद्री तूफान से इस गार्डन को हुए नुकसान की एक बड़ी वजह इस गार्डन के तीन ओर से पक्के निर्माण से घिरे हुए होना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *