रूस से कच्चे तेल का भारत में आयात नवंबर में 4% बढ़कर 2.6 अरब यूरो पर पहुंच गया, जो पिछले पांच महीनों का उच्चतम स्तर है। यह जानकारी यूरोपीय थिंक-टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत रूस से आयातित तेल का बड़ा हिस्सा अपनी रिफाइनरियों में प्रसंस्करण कर ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों को ईंधन के रूप में निर्यात कर रहा है।
नवंबर में भारत चीन के बाद रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा। चीन ने जहां 47% तेल खरीदा, वहीं भारत की हिस्सेदारी 38% रही। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर में यह आयात और बढ़ सकता है, क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंधों के लागू होने से पहले लोड किए गए तेल की डिलीवरी जारी है। अमेरिका ने 22 अक्टूबर को रूसी कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।
प्रतिबंधों का सबसे अधिक असर भारत की निजी रिफाइनरियों रिलायंस, एचपीसीएल, एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी और एमआरपीएल पर पड़ा है, जिन्होंने आयात रोक दिया। हालांकि, इंडियन ऑयल (IOC) जैसी सरकारी कंपनियां प्रतिबंधित स्रोतों से भी तेल खरीद जारी रखे हुए हैं। CREA के अनुसार, जहां निजी रिफाइनरियों के आयात में कमी आई, वहीं सरकारी रिफाइनरियों ने नवंबर में रूसी तेल की खरीद 22% बढ़ा दी। यूक्रेन युद्ध के बाद कम कीमत पर उपलब्ध रूसी कच्चे तेल ने भारत को उसका सबसे बड़ा खरीदार बना दिया है। भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 1% से बढ़कर लगभग 40% हो गई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत और तुर्की की छह रिफाइनरियों ने नवंबर में 807 मिलियन यूरो मूल्य के परिष्कृत ईंधन उत्पाद यूरोपीय संघ, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा को निर्यात किए, जिनमें से 301 मिलियन यूरो के उत्पाद रूसी तेल से तैयार थे। नवंबर में जहां प्रतिबंध लगाने वाले देशों को निर्यात में 8% गिरावट हुई, वहीं ऑस्ट्रेलिया को भेजे गए ईंधन निर्यात में 69% की भारी वृद्धि दर्ज की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...