गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया है। दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने दूसरे दिन गोपालगंज में रैली की। उनकी इस रैली में एनडीए में बिहार के अन्य सहयोगी दलों के बड़े नेतीओं ने भी शिरकत की। यहां उन्होंने चुनावी बिसात बिछाते हुए बिहार में मां सीता का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया।
गोपालगंज में अमित शाह ने बिहार की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा. उन्होंने राजद और कांग्रेस पर बिहार के लिए कुछ भी न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘लालू यादव केन्द्र सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को क्या दिया? उन्हें इसका हिसाब-किताब देना चाहिए। न लालू यादव ने बिहार के लिये कुछ किया और न ही सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने यहां के विकास में कोई योगदान दिया।’
अमित शाह ने कहा, ‘मेरे जिगर को टुकड़ों जैसे युवा मित्रों सबको राम राम और प्रणाम। मैं सभी धर्म स्थानों को प्रणाम कर शुरुआत करता हूं। ये गोपालगंज की भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का प्रयास किया है। लालू एंड कंपनी ने राम मंदिर बनाने में अड़ंगा लगाया था, लेकिन मैं बता दूं कि अब मां सीता के मंदिर को इसी बिहार की धरती पर स्थापित किया जाएगा।’
गृहमंत्री ने कहा, ‘जब भी मोदी जी बीजेपी के लिए वोट मांगने आए तो बिहार की जनता ने ईवीएम को कमल के फूल से भर दिया। इस साल बिहार में चुनाव है। बिहार को तय करना है कि उन्हें लालू-राबड़ी के जंगलराज के रास्ते पर जाना है या मोदी-नीतीश के विकास के पथ पर। मोदी जी 10 साल में कई विकास के काम किये है, जो कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर पाई।’
अमित शाह ने कहा, ‘लालू जी ने एक ही काम किया है अपने परिवार को सेट करने का। दोनों बेटे सीएम की तैयारी कर रहे हैं। एक बेटी राज्यसभा सांसद हैं, दूसरी बेटी को लोकसभा लड़वाया, पत्नी सीएम रह चुकी हैं। लालू जी ने बिहार के युवाओं को सेट नहीं किया। आरजेडी के समय अपहरण, फिरौती, दंगा आम बात थी। ये लोग घोटाले करते थे और इनको शर्म भी नहीं आती थी। गौ माता का चारा भी बिहार में लालू जी खा गये थे।’
शाह ने कहा, ‘एक बार और पांच साल एनडीए की सरकार बनाइयें। हम बिहार को बाढ़ से मुक्त कराएंगे। हमने मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया। मखाना को GI टैग दिलवाया। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को पद्म भूषण दिया और मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का काम किया। एक करोड़ 17 लाख बहनों को गैस सिलिंडर दिया।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...
By User 6 /
April 2, 2026 /
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...