रायपुर। छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की है। पिछले 8 महीनों में राज्य सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जो प्रभावी रणनीति अपनाई है, उसकी तारीफ की गई है।
24 अगस्त को रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यसचिव, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनआईए के महानिदेशक और राज्यों के पुलिस महानिदेशक शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले आठ महीनों में 147 माओवादियों को मार गिराया है और 631 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस सफलता का श्रेय राज्य सरकार की नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन को दिया जा रहा है। जहां पिछली सरकार के कार्यकाल में पांच साल में 219 माओवादी मारे गए थे, वहीं वर्तमान सरकार के आठ महीने के कार्यकाल में ही माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की गई है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य में माओवाद के मोर्चे पर कानून व्यवस्था और गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की है। पिछले आठ महीनों में राज्य में 33 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं, और जल्द ही 16 और कैम्प स्थापित किए जाएंगे। इन कैम्पों के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच दूरी कम हुई है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है।
राज्य में नियद नेल्लानार योजना को माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इस योजना के तहत 17 विभागों की 53 जनकल्याणकारी और 28 सामुदायिक योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...