Google Analytics Meta Pixel अमित शाह बोले – बस्तर के युवा हथियार नहीं, कलम उठाएं - Ekhabri.com

अमित शाह बोले – बस्तर के युवा हथियार नहीं, कलम उठाएं

रायपुर, 4 अक्टूबर 2025।बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई।

इस दौरान अमित शाह ने मांझी-चालकी से सीधा संवाद करते हुए बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने माओवाद का रास्ता अपनाया है, उन्हें मुख्यधारा में लौटने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के विकास और नक्सलवाद समाप्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने घोषणा की कि मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। शाह ने कहा कि बस्तर के युवा डॉक्टर, इंजीनियर, डिप्टी कलेक्टर और कलेक्टर बनकर प्रदेश की सेवा करें — यही सरकार की प्राथमिकता है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार बस्तर दशहरा पर्व को और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए बस्तर दशहरा हेतु दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जा रही है। साथ ही पारंपरिक स्थलों जैसे जिया डेरा और माडिया सराय के विकास कार्य भी किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में पारंपरिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरिन और नाईक-पाईक समुदायों ने अतिथियों का स्वागत पगड़ी और माला पहनाकर किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं मंत्री उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *