Google Analytics Meta Pixel पश्चिम चंपारण में अमित शाह की सभा  - Ekhabri.com

पश्चिम चंपारण में अमित शाह की सभा 

 

पश्चिम चंपारण के लौरिया में सभा आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज यहां आया हूं, सीधी बात करूंगा। आप सभी धूप में खड़े हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनी। फिर भी मोदी जी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन नीतीश बाबू ऐसे व्यक्ति हैँ, जब उन्हें हर तीन साल में प्रधानमंत्री का सपना आता है। वे जिसे जंगलराज के खिलाफ लड़े, भाजपा के साथ सरकार बनाई। अब वे जंगलराज के प्रणेता की गोद में जा बैठे। सत्ता के लिए सोनिया गांधी की चरणों में लेटे हैं। नीतीश बाबू बहुत आया राम गया राम कर लिए। नीतीश बाबू भाजपा के रास्ते आपके लिए हमेशा के लिए बंद है। जदयू -राजद का गठबंधन पानी व तेल जैसा है। जदयू पानी है, राजद तेल है। नीतीश बाबू आप पीएम बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बन गए। इसकी महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया।

 

अपराध चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बोलने वाले पत्रकारों की हत्या हो रही। बालू माफिया, शराब माफिया सक्रिय हैं। नीतीश बाबू चुप हैं। मोदी जी ने पीएफआइ पर बैन लगाकर पूरे देश को सुरक्षित करने का काम किया है। नीतीश बाबू में हिम्मत नहीं है कि लालटेन की लौ बुझा देंं।आज जो जंगलराज चल रहा है, इससे मुक्ति का एकमात्र रास्ता है मोदीजी के नेतृत्व में 2024 मे सरकार बनाना है। शराब बंद हुई, नीतीश बाबू आपको जो करना है करें, लेकिन नकली शराब बंद होनी चाहिए। इससे लोग मर रहे हैं। सीमाओं पर जनसांख्यिकी बदल रही है, उन्हें रोकने की हिम्मत नीतीश बाबू में नहीं है।

IMG 20230225 WA0022

15 हजार करोड़ के तीन प्रोजेक्ट मोदी जी ने दिए बिहार में। इसमें बेतिया-पटना हाईवे भी है। लेकिन नीतीश कुमार हैं, उन्होंने जमीन ही नहीं दी। बिहार के विकास में नीतीश कुमार रोड़ा बन रहे। आज मैं गुप्त समझौते की बात करने आया हूं। नीतीश बाबू ने लालूजी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है, लेकिन वे तिथि नहीं बताते हैं। राजद वाले राेज एक दाे तिथि की मांग कर रहे हैंं। आधा जंगलराज आ ही गया है, उन्हें मुख्यमंत्री बना दो पूरा आ जाएगा।

 

हमने सोमेश्वर धाम मंदिर को प्रसाद योजना से जोड़ा है। नमामि गंगे के तहत गंडक को जोड़ा है। मोदी जी ने भारत को पूरे विश्व में प्रसिद्धि दिलाई है। रामायण सर्किट से वाल्मीकिनगर जल्द जुड़ेगा। नीतीश कुमार व लालू जी से पूछने आया हूं। हमसे पहले आप लोग मंत्री थे। नीतीश कुमार लालू की गोद में हैंं। यूपीए ने कितना पैसा दिया था, बताना चाहिए। मैं तो मोदी जी का हिसाब लेकर आया हूं, आपमें हिम्मत है तो यूपीए का हिसाब पूछ लीजिए। अब जो पैसा मिलेगा वह जंगलराज की भेंट चढ़ जाएगा। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें 60 हजार देकर घर के लिए जमीन दी जा रही। किसान सम्मान निधि में यहां के 85 लाख किसानों को 6000 रुपये खाते में मिल रहे हैं। एक करोड़ 10 लाख महिलाओं को उज्ज्वला का लाभ मिल रहा है।

 

70 वर्ष तक कांग्रेस व लालू प्रसाद शौचालय नहीं दे पाए थे। मोदी जी ने एक करोड़ 67 लाख शौचालय बनवाया है। मोदी जी ने पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया। यूपीए की सरकार में आए दिन हमले होते थे। पुलवामा के बाद पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब दिया गया था। सभा में मौजदू लोगों से पूछा कश्मीर भारत का हिस्सा है या नहीं। कहा, अनुच्छेद 370 को मोदी जी ने खत्म कर दिया।

 

कुछ लोग कहते थे अनुच्छेद 370 खत्म होने से कश्मीर में खून की नदियां बनेंगी। मोदी सरकार है, खून की नदियां छोड़ाे किसी को कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई। जंगलराज लाने वाले लालू के नेतृत्व में नीतीश कुमार बिहार का कल्याण नहीं कर सकते। 2024 में बिहार की सभी सीट भाजपा दिलाने की बात लोगों से कही। मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। जंगलराज लाने वाले को बाहर निकालने का संकल्प लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...