रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है, जिसमें बस्तर कमिश्नर अमृत खलको को कृषि विभाग के सचिव के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
नई पदस्थापना के बाद संसदीय कार्य विभाग के सचिव सोनमणि बोरा राज्यपाल के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किये गए हैं। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव केडी कुंजाम को राजभवन सचिवालय के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।










