Google Analytics Meta Pixel सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल: अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान - Ekhabri.com

सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल: अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान

2,365 विद्यालयों में प्रथम स्थान, पाँच-सितारा रेटिंग के साथ स्वच्छता-हरित पहल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

साल्ही/उदयपुर-अंबिकापुर, 18 फरवरी 2026। ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा को केंद्र सरकार की ग्रीन एंड क्लीन स्कूल पहल के तहत ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान से नवाजा गया है। जिले के 2,365 से अधिक विद्यालयों के विस्तृत निरीक्षण के बाद स्कूल ने सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और पाँच-सितारा रेटिंग प्राप्त की।

 

यह सम्मान 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिलाधीश अजीत वसंत, राजेश अग्रवाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से उप-प्रधानाचार्य डॉ. टी. एल. वर्मा ने सम्मान ग्रहण किया।

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय ने हाथ धोने की सुविधा और मिशन लाइफ के प्रभावी क्रियान्वयन में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल मेंटेनेंस में 95.24 प्रतिशत, व्यवहार परिवर्तन आधारित स्वच्छ आचरण में 90 प्रतिशत, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था में 90.91 प्रतिशत तथा शौचालय सुविधाओं में 85.19 प्रतिशत अंक दर्ज किए गए। समग्र रूप से यह प्रदर्शन जिले में सर्वोच्च रहा।

 

दो वर्षों में व्यापक हरित पहल

 

पिछले दो वर्षों में विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल प्रणाली, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, 80 केवीए क्षमता का सोलर प्लांट, किचन गार्डन तथा स्वच्छ शौचालय व्यवस्था विकसित की गई है। छात्रों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिंग और हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देने जैसी पहलों ने परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया है। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को मजबूत आधार दिया है।

 

ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र

 

ग्रामीण सरगुजा क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय वर्तमान में 1,040 विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। 35 किलोमीटर के दायरे में यह एकमात्र CBSE मान्यता प्राप्त विद्यालय है और छत्तीसगढ़ का इकलौता स्कूल है जिसे NABET प्रमाणन प्राप्त है। NABET, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों को गुणवत्ता आधारित मान्यता प्रदान करता है।

 

पोषण और आजीविका का समन्वय

 

विद्यालय में नाश्ता और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह MUBSS द्वारा संचालित की जाती है। 250 से अधिक महिलाओं से जुड़े इस समूह की 17 सदस्य प्रतिदिन लगभग 1,000 बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करती हैं। नाश्ते में मौसमी फल, दूध-हॉर्लिक्स तथा सप्ताहिक मेन्यू में दलिया, पोहा और उबला चना शामिल है, जबकि दोपहर के भोजन में दाल, चावल, रोटी, सब्जी के साथ सप्ताह में काबुली चना और सोयाबीन बड़ी परोसी जाती है। इससे बच्चों को संतुलित पोषण मिलने के साथ स्थानीय महिलाओं को स्थायी आजीविका भी मिल रही है।

 

सामूहिक प्रयासों की सफलता

 

उप-प्रधानाचार्य डॉ. टी. एल. वर्मा ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों, विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के उत्साह को नई ऊर्जा देती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *