Google Analytics Meta Pixel पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत - Ekhabri.com

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाता है, तब नई पीढ़ी अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है। उन्होंने समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के माध्यम से दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय पहल है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किश्त की राशि अंतरित की गई है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और इन्हें जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। युवाओं से उन्होंने नई उद्योग नीति का अध्ययन कर उद्यम के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही किसानों के हित में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि होली से पहले 25.28 लाख किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है।

Read Also  देश में पहली बार छत्तीसगढ़ से शुरू हुई मध्यस्थता कानून की व्यवस्था

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को भी फिर से शुरू किया गया है, जिससे बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया। इनमें दीपक चंद्राकर (सिविल जज), लक्ष्मी चंद्राकर (पीएससी चयनित वाणिज्यिक कर अधिकारी), डॉ. प्रीति करण चंद्राकर (एनआईटी रायपुर), डॉ. करण चंद्राकर (आईआईटी दिल्ली से पीएचडी), लक्ष्मी चंद्राकर (इंडो-नेपाल टेस्ट सीरीज बॉल बैडमिंटन गोल्ड मेडल), डॉ. दिव्या चंद्राकर और डॉ. राहुल चंद्राकर (एमबीबीएस) शामिल हैं।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक ललित चंद्राकर और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और समाज के संगठन, शिक्षा और सामाजिक विकास में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश बढ़ाने पर रायपुर में अहम बैठक

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के विभिन्न पहलुओं...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *