मिस यूनिवर्स 2020 में 73 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा सभी को पीछे छोडकर वर्ष 2020 का मिस यूनिवर्स चुन ली गईं। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान ब्राजील की जूलिया गामा और तीसरा स्थान पेरू की जैनिक मसेटा को मिला। वहीं मिस इंडिया एडलिन कास्टलिनो इस सौंदर्य प्रतिस्पर्द्धा में चौथे स्थान पर रहीं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 69वें संस्करण का आयोजन हालीवुड स्थित होटल में किया गया। इसका आयोजन 2020 के आखिर में किया जाना था। कोरोना वायरस महामारी के चलते ही इसे मई 2021 तक के लिए टाल दिया गया था।
मिस यूनिवर्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एंड्रिया को 2019 की मिस यूनिवर्स विजेता दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी ने ताज पहनाया। एंड्रिया से जब पूछा गया कि यदि वह अपने देश की नेता होतीं तो महामारी का किस तरह सामना किया होता तो उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति से बाहर आने का कोई एक कारगर रास्ता नहीं है। मुझे लगता है कि स्थिति को गंभीर रूप लेने से पहले मैंने लाकडाउन लगाया होता। हमने बहुत सारे लोगों को खो दिया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमें अपने लोगों का ध्यान रखना होगा। मैंने शुरुआत से ही लोगों का ध्यान रखा होता।
आखिरी बयान में उनसे सौंदर्य के मानकों पर विचार पूछा गया। इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो ज्यादा-से-ज्यादा आधुनिक है। इन दिनों हम सिर्फ सुंदरता को देखते हैं। मेरे लिए सुंदरता न केवल हमारी आत्मा में, बल्कि हमारे दिलों में और हमारे आचरण में भी दिखाई देनी चाहिए। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको का यह तीसरा खिताब है। इससे पहले 1991 और 2010 में भी इस देश की सुंदरियों ने बाजी मारी थी।
भारतीय प्रतिभागी एडलिन कास्टलिनो ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के बावजूद समर्थन देने के लिए देश का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, इस मुश्किल समय में प्यार और समर्थन जताने के लिए देश का आभारी हूं। मिस दिवा यूनिवर्स इंडिया ने एक ट्वीट कर कास्टलिनो को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व के लिए उनसे बेहतर प्रतिभागी नहीं मिल सकती थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...