Google Analytics Meta Pixel CGBSE 10th Result : दसवीं के परिणाम आए, इस बार टॉपर नही, देखें - Ekhabri.com

CGBSE 10th Result : दसवीं के परिणाम आए, इस बार टॉपर नही, देखें

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) की दसवीं बोर्ड बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पास होने का कुल रिजल्ट 100 प्रतिशत है। इस बार असाइनमेंट के आधार पर परिणाम जारी किया गया है। इसलिए मेरिट सूची जारी नहीं की गई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया।



परीक्षा में पंजीकृत 4 लाख 67 हजार 261 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6 हजार 168 परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए। शेष 4 लाख 61 हजार 093 पात्र परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इनमें 2 लाख 24 हजार 112 बालक और 2 लाख 31 हजार 999 बालिकाओं के परीक्षा परिणाम शामिल हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण किए गए, परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।


इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण 10वीं की परीक्षा निरस्त करते हुए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जो परीक्षार्थी आंतरिक मूल्यांकन में सम्मलित नहीं हुए उन्हें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक देकर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं।

11:07 AM – प्रथम श्रेणी में 96.81 फीसदी पास हुए। 1.96 फीसदी छात्र सेकेंड डिविजन में और 1.23 फीसदी छात्र थर्ड डिविजन में पास हुए हैं।

11:00 AM – करीब 4.61 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है।

10:45 AM – बताया जा रहा है कि इस बार टॉपरों का ऐलान नहीं होगा क्योंकि रिजल्ट असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी हो रहा है। परीक्षा नहीं हो सकी।

Read Also  रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान

10:45 AM – – cgbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है। जल्द ही यह एक्टिव हो जाएगा। 11 बजे से स्टूडेंट्स इस लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

10:42 AM – नई मूल्यांकन पॉलिसी के तहत राज्य के रेगुलर स्टूडेंट्स जो कोविड-19 के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट्स में शामिल नहीं हो पाए थे, वो उन्हें पास होने के लिए न्यूनतम मार्क्स दिए जाएंगे।

10:21 AM – – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा के आयोजन को लेकर काफी परेशान थे और इसे स्थगित करने की मांग कर रहे थे।

10:01 AM – कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलनी थी। लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया।

09:01 AM – – पिछले साल 10वीं में 73.62% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा ने टॉप किया था। 10वीं परीक्षा में 3,92,163 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का प्रतिशत 70.53 रहा था।


परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और https://results.cg.nic.in/ पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है जब बोर्ड ने बिना लिखित परीक्षा कराए परिणाम जारी किए हैं। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी हुए परीक्षा परिणाम में कोई बच्चा फेल नहीं हुआ।

Read Also  राज्य शासन ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के आयोजन की दी अनुमति


स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया, लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होने से इस बार बोर्ड मेरिट सूची जारी नहीं कर रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, इस बार के परीक्षा परिणाम केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए गए हैं। ऐसे में फिर से अंकों की जांच और दोबारा मूल्यांकन का प्रावधान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है उसे श्रेणी सुधार का मौका दिया जाएगा। बाद में उसकी एक परीक्षा होगी।

पिछले वर्ष के 10वीं के टॉपर
रैंक 1 – मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप – 100 फीसदी मार्क्स –
रैंक 2 – बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत – 99.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 3 – बालोद की भारती यादव – 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3- जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार – 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी – जशपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा – बालोद – 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार – जंजगीर – 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल – सूरजपुर – 98.17 फीसदी मार्क्स

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *