Google Analytics Meta Pixel आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर दिया धरना - Ekhabri.com

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर दिया धरना

कवर्धा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान के तहत देशभर के सभी जिलों के केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से दिया गया । सोनिया मेरावी ने बताया कि जिले के विभिन्न अंचलों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे तक राजीव पार्क राजमहल चौक धरना प्रदर्शन के लिए के एकत्रित हुए कलेक्टर कार्यालय व परिसर के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण जिलाधीश ने तहसीलदार को धरना स्थल राजीव पार्क, राजमहल चौक में भेजा। जहां पर धरने में बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
सरगुजा से लेकर बस्तर तक सभी जिलोंं में धरना
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया मरावी ने आगे बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सरगुजा से लेकर बस्तर तक सभी जिले में धरना दिया गया और ज्ञापन भी सौंपे गए । उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता को कर्मचारी घोषित किया जाये एवं सामाजिक सुरक्षा देकर सरकारी सेवा में उचित श्रेणी दी जाये जब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन कार्यकर्ता को 18000 हजार सहायिका को 9000 हजार रुपए प्रदान किया जाए।
इसी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी प्राथमिक पाठशाला की मान्यता देते हुए इसमें कार्यरत कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को सहायक शिक्षिका का पदनाम दिये जाने की नीति बनाई जाए। आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भविष्य निधि. पेशन. ग्रेजुएट एवं चिकित्सा.सुविधा दी जाए इसी प्रकार सरकारी कर्मचारी की तरह आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश सहित विभिन्न त्यौहारों पर छुट्टियां दी जाएं सहित अन्य मांग शामिल हैं। धरना में कबीरधाम जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष हेमा ठाकुर, भामा संघ अध्यक्ष कमरून निशा,लक्ष्मी शर्मा. सरोजनी सेन, उषा गुप्ता, देवमती, राधा मरावी, सुमीता, फुलझारीन,राधा बर्मन, माया झरीया, तीजन लाझी, शिववती साहू्र, चमेली धुर्वे, शांति बघेल, प्रमिला हंसमुख, गीता,जानकी, नंद रानी, लक्ष्मीबाई यादव, रेहाम बेगम , रामप्यारी संतरूपा , अनिता , ममता गर्धव , रेखा वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला उपाध्यक्ष कमला, सीता कहार जिला सचिव रामफूल बघेल, अंजली चन्द्राकर, लीना साहू, नीता श्रीवास्तव ,लक्ष्मी शर्मा ,जयंती कृर्षे ,प्रियंका तिवारी, सरिता गंधर्व, उषा अवस्थी, शांति सोनवानी, कुसुम चंद्रवंशी, केसराईया, तिजा मंदाकनी, शाली कुननिशा, संजू शर्मा सहित सभी परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहायिक उपस्थित थीं ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...