Google Analytics Meta Pixel अयोध्या में भूमिपूजन पर भगवान राम के ननिहाल में उत्सव - Ekhabri.com

अयोध्या में भूमिपूजन पर भगवान राम के ननिहाल में उत्सव

छत्तीसगढ़ को त्रेतायुग में कौशल प्रदेश के नाम से जाना जाता था। भगवान श्रीराम की माता और राजा दशरथ की पत्‍नी इसी कौशल प्रदेश की राजकुमारी थी। इस लिहाज से यह भगवान श्रीराम के ननिहाल है। आज जब अयोध्‍या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर विशाल और भव्‍य मंदिर के लिए भूमिपूजन हो रहा है तो ननिहाल में खुशी का माहौल कैसे नहीं होता। भूमिपूजन को लेकर भगवान राम के ननिहाल में उत्‍सव सा माहौल है। यहां के स्‍थानीय निवासी काफी उल्लासित हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी गांव में विश्व का एकमात्र माता कौशिल्या का मंदिर है। अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन की खुशी इस गांव के लोगों में दिखाई दी। भले ही कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में गांव की दुकानें बंद थीं और  ग्रामीण घरों में थे। इसके बावजूद कई ग्रामीण मंदिर परिसर में बैठे अयोध्या में बनने जा रहे मंदिर की बातें करते दिखे। साथ ही मंदिर परिसर की सफाई और दीप सजाने की तैयारी में लगे थे। जब जब अयोध्या में भूमिपूजन हुआ तो चंदखुरी मंदिर में सुंदरकांड,  बालकांड और हनुमान चालीसा की चौपाइयां गूंजने लगीं। रात में मंदिर परिसर को दीपावली की तरह दीपों से रोशन किया जाएगा।

ग्रामीण कृष्ण कुमार के मुताबिक पूर्वजों के अनुसार वनवास से लौटने के बाद श्रीराम को राजगद्दी सौंपकर माता कौशिल्या,  माता कैकेयी और माता सुमित्रा अपने मायके कौशल प्रदेश चली गईं। माता कौशिल्या को चंदखुरी गांव अति प्रिय था। यहां सात तालाबों के बीच बने टापू पर वह तपस्या करने आतीं थीं। कालांतर में इसी टापू पर उनका मंदिर बना। गांव से कुछ किलोमीटर दूर नगपुरा गांव में माता कैकेयी और माता सुमित्रा के मंदिर हैं।

Read Also  सशस्त्र बल का फर्जी जवान बन कर दो महिलाओ से दो लाख ठगे

वहीं रामेश्वर प्रसाद बताते हैं कि चंदखुरी दण्डकारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता था। श्रीराम की माता की जन्मस्थली होने के कारण यह मंदिर प्रसिद्ध है। माता कौशिल्या मंदिर का जीर्णोद्धार 1973 में किया गया था। यह मंदिर जलसेन तालाब के मध्य में स्थित है। जलसेन तालाब 16 एकड़ में फैला है। मंदिर के गर्भगृह में मां कौशिल्या की गोद में बालरूप में भगवान श्रीरामजी की प्रतिमा है। पूरे गांव के लोग श्रीराम को अपना भांजा मानते हैं। अन्य प्रदेशों में भांजा अपने माता के पैर छूते हैं,  लेकिन छत्तीसगढ़ में मामा चाहे कितने भी बड़े हों, वह अपने से छोटे भांजे का पैर छूते हैं। यह परंपरा साबित करती है कि श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में था और वे हम सभी के भांजे हैं।

इसी तरह मंदिर के पुजारी गणेश शर्मा ने बताया कि अयोध्या में मंदिर बनने की खुशी पूरे गांव के लोगों में छाई है। इसी खुशी में बुधवार को मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। रात में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर प्रसाद बांटा जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *