उत्तराखंड के कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली पर लंच ब्रेक के दौरान तमंचे से गोली चला दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे रीढ़ की हड्डी के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई। शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना का कारण दो दिन पहले हुई एक घटना है। सोमवार को भौतिक विज्ञान की कक्षा के दौरान शिक्षक गगनदीप सिंह ने छात्र से एक सवाल पूछा। छात्र का दावा है कि उसने सही जवाब दिया, लेकिन शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस अपमान को सहन न कर पाने के कारण छात्र ने बदला लेने की ठानी। उसने बुधवार को अपने स्कूल बैग में टिफिन बॉक्स के अंदर 315 बोर का तमंचा छिपाकर स्कूल लाया।
बुधवार सुबह 9.45 बजे शिक्षक गगनदीप सिंह कक्षा में पढ़ाने आए। चौथे पीरियड के बाद 10.30 बजे लंच ब्रेक की घंटी बजी। जैसे ही शिक्षक कक्षा से बाहर निकलने लगे, छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और पीछे से उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही शिक्षक लहूलुहान होकर गिर पड़े। छात्र भागने की कोशिश में था, लेकिन अन्य शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने तमंचा और एक खोखा बरामद किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (काशीपुर) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे पुलिस संरक्षण में लिया गया है और गुरुवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग छात्र ने तमंचा कहां से हासिल किया।
अस्पताल के सर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि गोली शिक्षक की गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी के निकट फंसी थी, जिसे तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद निकाला गया। शिक्षक को आईसीयू में रखा गया है और अगले 72 घंटे उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...