रायपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-01 के पद पर पदस्थ अनिल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अनिल सिंह ने 13 मार्च 1985 को भोपाल में जनसंपर्क विभाग से अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 4 नवंबर 2000 से 30 सितंबर 2026 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दीं। लगभग चार दशक से अधिक लंबे सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया और सहायक संचालक सचिन शर्मा ने अनिल सिंह की सेवाओं, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक सौरभ शर्मा और सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी ने भी अनिल सिंह के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विभागीय दायित्वों के प्रति उनका समर्पण और कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय रही है।
इस दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अनिल सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सहकर्मियों ने उनके लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और विभाग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
विदाई समारोह में अनिल सिंह ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले मार्गदर्शन और सहकर्मियों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही वे अपने शासकीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...