Google Analytics Meta Pixel पशुपालन को आय संवृद्धि हेतु आधार बनाने जुटी हैं पशु सखियां - Ekhabri.com

पशुपालन को आय संवृद्धि हेतु आधार बनाने जुटी हैं पशु सखियां

रायपुर। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के साथ ही पशुपालन की एक अलग योगदान है। आज जब खेती-किसानी के लिए कृषि जोत भूमि में कमी और लागत में वृद्धि के मद्देनजर पशुपालन करना लाभप्रद व्यवसाय बन चुका है। विशेषकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन को किसानों के साथ ही ग्रामीण अतिरिक्त आमदनी के लिए अपना रहे हैं। इस पशुपालन व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए भारत सरकार द्वारा पशु सखी की अवधारणा को प्रारंभ किया गया है। बस्तर अंचल में जहां कृषि कार्य सहित वनोपज संग्रहण और पशुपालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की व्यापक सहभागिता है, जो घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ इन आर्थिक गतिविधियों में महत्ती भूमिका अदा करती हैं। ऐसी स्थिति में यहां पर पशुपालन को बढ़ावा देने में पशु सखियों का अहम योगदान है। कोण्डागांव जिले में वर्तमान में कुल 230 पशु सखियां अपने इस कार्य को पूरी तरह समर्पित होकर कर रही हैं। जिससे जिले के किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को पशुपालन के लिए सहूलियत हो रही है। इस बारे में बनियागांव निवासी पशुपालक कोसम साहू एवं कृष्णा राठौर बताते हैं कि पशु सखियों के द्वारा पशुपालन के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराने के साथ ही पशुओं के उपचार, चारा उत्पादन के लिए समझाईश देने के फलस्वरूप वे इसे बेहतर ढंग से कर रहे हैं। इस गांव की पशु सखी सरस्वती साहू कहती हैं कि वे किसानों और पशुपालकों को पशुओं के उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गभार्धान, चारा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर पशुओं के उपचार, टीकाकरण, नस्ल सुधार में व्यापक सहयोग दे रही हैं। वहीं शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करती हैं। यहीं नही टीकाकरण और किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय के लिए बेहतर कार्य करने हेतु उसे विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। सरस्वती साहू ने कहा कि यह सब बिहान से जुड़ने और कार्य को समर्पित ढंग से करने के फलस्वरूप संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. शिशिरकांत पाण्डे सहित विभागीय अमले एवं आजीविका मिशन द्वारा पशु सखियों को प्रशिक्षण के साथ ही निरन्तर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Read Also  जशपुर के बगीचा में नाबालिगो से दुष्कर्म

पशुपालन विभाग के द्वारा दिया गया है गहप प्रशिक्षण

जिले में सेवारत इन सभी पशु सखियों को प्राथमिक पशु चिकित्सा, टीकाकरण, वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन, कृत्रिम गभार्धान चारा उत्पादन एवं चारागाह विकास, पशुधन की देखभाल एवं प्रबंधन, नस्ल संवर्धन, शासन की योजनाओं के तहत हितग्राही चयन संबंधी गहन प्रशिक्षण पशुपालन विभाग के द्वारा दी गयी है। वहीं उक्त पशु सखियों को बेहतर और परिणाममूलक कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। यही वजह है कि जिले के दूरस्थ ईलाकों में पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और आय संवृद्धि से ग्रामीण प्रफुल्लित हैं। वहीं पालतू मवेशियों के उपचार एवं टीकाकरण, नस्ल सुधार का विस्तार हुआ है। जिले में पशु सखियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत अब तक करीब 152 ग्राम पंचायतों के 166 ग्रामों में 32462 गाय, 7656 भैंस, 8450 बकरे-बकरियों, 56366 कुक्कुटों एवं 2125 सूकरों सहित कुल एक लाख 7 हजार 59 पालतू पशुओं एवं कुक्कुटों का टीकाकरण किया गया है। इसके साथ ही इन पशु सखियों के द्वारा राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से प्शुपालन करने सहित दुग्ध उत्पादन के लिए किसानों एवं पशुपालकों को प्रोत्साहित कर लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना, बकरी एवं सूकरपालन योजना जैसी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु अहम योगदान निभा रही हैं। कृषि के आनुशांगिक पशुपालन गतिविधि को अपनाने के लिए किसानों एवं ग्रामीणों को किसान क्रेडिट प्रदाय करने हेतु समन्वित प्रयास कर रही हैं। जिससे पशु सखियां जिले में पशुपालन के जरिये आय संवृद्धि के लिए आधार बनाने सहित क्रांतिकारी बदलाव लाने हेतु पशुपालन दूत साबित होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...