Five states election dates: पांच राज्यों की चुनाव का हुआ ऐलान देखें तारीखें

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे पांच राज्‍यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी दलों के बीच चुनाव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी।

चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की एक नई कवायद शुरू हो जाएगी।
बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कांग्रेस आज से आनलाइन कैंपेन शुरू करने जा रही है।

नुक्कड़ सभाओं पर भी रोक

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभाओं पर भी रोक रहेगी। घर-घर प्रचार में भी 5 लोग ही शामिल होंगे।

15 जनवरी तक रोड शो और रैली पर रोक

चुनाव आयुक्त ने एलान किया है कि 15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैली, रोड शो, पदयात्रा पर रोक लगाई जा रही है।

ज्यादातर वोटर्स को कम से कम एक डोज लगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में वैक्सीनेशन की स्थिति बेहतर है। गोवा में 95 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन हो चुका है। उत्तराखंड में 90 फीसदी लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी है।

उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट पर किया गया है। सुविधा एप के जरिए हो सकेंगा ऑनलाइन नामांकन। उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते है।

80 + को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी 

पोलिंग स्टेशन में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. 80 + पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी।

24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट करेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट करेंगे। कुल 18.30 करोड़ मतदाता वोट करेंगे।



इतने मतदाता इस चुनाव में ले रहे हिस्सा

गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।

हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है। 900 ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंग।

आपराधिक उम्मीदवारों की जानकारी देनी होगी

चुनाव आयुक्त ने कहा कि पार्टियों को अपने होमपेज पर आपराधिक आरोप वाले उम्मीदवारों की जानकारी देनी होगी। हर बूथ पर 1250 मतदाता डाल सकेंगे वोट।


उम्मीदवार कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि उम्मीदवार चुनाव में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

हर विधानसभा में 1 पोलिंग बूथ महिलाओं का

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर विधानसभा में एक पोलिंग बूथ पूरी तरह से महिलाओं द्वार संचालित किया जाएगा। ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहतर होगा। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी. वहीं बैटल पेपर के जरिए वोटिंग की व्यवस्था होगी।

तारीखें इस प्रकार है:

उत्‍तर प्रदेश: 403 कुल सीटें, चरण7

विधानसभा सीटें :

चुनाव की तारीख : पहला चरण – 10 फरवरी, दूसरा चरण – 14 फरवरी, तीसरा चरण – 20, चौथा चरण – 23, पांचवा चरण – 27, छटवा चरण – 03, सातवा चरण – 07

मणिपुर: 60 कुल सीटें,  चरण2

विधानसभा सीटें :

चुनाव की तारीखें : पहला चरण – 27 फरवरी, दूसरा चरण – 03 मार्च,

पंजाब: 117 कुल सीटें, चरण – 1

चुनाव की तारीख : एक चरण – 14 फरवरी

उत्‍तराखंड: 70 कुल सीटें,  चरण – 1

चुनाव की तारीख : एक चरण – 14 फरवरी

गोवा: 40 कुल सीटें,  चरण – 1

चुनाव की तारीख : एक चरण – 14 फरवरी

सभी राज्यों के नतीजे आएंगी दिनांक: 10 मार्च



गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में 7, मणिपुर में 2, पंजाब, उत्‍तराखंड,और गोवा में एक- एक चरणों में विधानसभा चुनाव होना हैं। इसको लेकर पहले से ही राजनीतिक दलों ने कमर कसी हुई है। इन पांच राज्‍यों में यूंं तो सभी राज्‍य खास हैं लेकिन बड़ी पार्टियों की निगाहें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव पर लगी हैं। बता दें कि जिन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होना है वहां पर केवल पंजाब में ही कांग्रेस की सरकार है। अन्‍य जगहों पर भाजपा की ही सरकार है।

पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

मीडिया का चुनाव में अहम रोल

मीडिया हमारा दोस्त है, मीडिया का चुनाव में अहम रोल रहा है। आपके जरिए हमारी बात लोगों तक पहुंचती है। 
 

ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।



2.15 लाख मतदान केंद्र 2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे।


24.9 लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी।


कुल 18.3 करोड़ मतदाताचुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं।
 

चुनाव आयोग ने कहा -पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।
– कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।

देखें लाईव:



आपको यहां पर ये भी बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बात की अपील की थी कि कोरोना के चलते विधानसभा चुनाव को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने भी इसी तरह की मांग की थी। लेकिन अब इस पर लगा सवालिया निशान हट जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *