बछवाड़ा (बेगूसराय), राकेश यादव। प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत के गोधना गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोधना में शिक्षा समिति गठन के दौरान विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों के बीच विद्यालय पोषक क्षेत्र के सीमा को लेकर विवाद हो गया। बढ़ते विवाद को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में ताला बंदी कर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन प्रांगण में धरने पर बैठ गए। वही दुसरी ओर मामले को लेकर विधालय पोषक क्षेत्र के अभिभावकों व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आवेदन देकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिकायत किया है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोधना वार्ड संख्या 6 में अवस्थित है लेकिन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गोधना गांव के स्थानीय होने के कारण स्थानीय राजनीति से प्रभावित होकर वार्ड संख्या 8 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं व अपने मनोनुकूल विधालय शिक्षा समिति का गठन करना चाहते हैं ताकि विद्यालय में धांधली करने में सुविधा हो। ग्रामीणों अभिभावकों को जनप्रतिनिधियों ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति गठन की सूचना पोषण क्षेत्र मैं नहीं दिया गया।
और चुपके से कागजी खानापूर्ति करते हुए समिति का गठन किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिली जानकारी मिलते हैं जो हम लोग विद्यालय परिसर पहुंचे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शबनम कुमारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जिसको लेकर विवाद हो गया। प्रधानाध्यापिका ने पोषक क्षेत्र के अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को विद्यालय परिसर से बाहर करते हुए विद्यालय में ताला लगा दिया। पोषक क्षेत्र के अभिभावकों व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी से विद्यालय का सीमांकन वह पोषक क्षेत्र का करते हुए पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष समिति का गठन करने की मांग किया है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को लेकर बीआरसी भंवर परिसर में धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठे शिक्षकों को देखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी को दिया। मामले की सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बीआरसी भवन पहुंचकर सभी शिक्षकों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। मामले को ले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षा समिति गठन के दौरान सीमा विवाद को ले विधालय प्रबंधन और अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्ष का आवेदन मिला है मामले की छानबीन की जा रही है। जांचोपरांत पारदर्शी और निष्पक्ष शिक्षा समिति का गठन कराया जाएगा।
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...