Google Analytics Meta Pixel ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा कर जीवन का अभिन्न अंग बना गोधन न्याय योजना - Ekhabri.com

ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा कर जीवन का अभिन्न अंग बना गोधन न्याय योजना

 

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिले लाभ की कहानी हितग्राहियों की जुबानी

रायपुर। गौधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना है। यह योजना गौ-धन अर्थात गौ-पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए आर्थिक विकास और उनके परिवार के खुशहाली को बेहतर माध्यम बना है। गौ-पालन से जुड़े गौ-पालक किसान, मजदूर, चरवाहे, से लेकर गोठान प्रबंधन समिति और गोबर से वर्मी कपोस्ट तैयार करने वाली सौकड़ों महिला स्वसहायता समूह प्रत्यक्ष रूप से लाभ कमा रही है। कबीरधाम जिले में गोधन न्याय योजना के तहत 297 में गोबर की खरीदी हो रही है। इस योजना से 5 हजार 542 गौपालक हितग्राही पंजीकृत है। इनसे से चार ऐसे हितग्राही की कहानी है, जिसके लिए गोबर सचमूच गौधन बन कर उनके सपने साकार कर रहे है। बोड़लतरा खुर्द की सहोदी कुर्रे ने गोबर बेचकर अपने बेटे के आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदी की है। उदका की मंदाकनी ने गोबर बेचकर खुद के लिए व्यवसाय शुरू की है। घोठिया के दीपचंद ने गोबर बेचकर उसे हुए आमदनी को जमीन खरीदी में लगा लिया है। धमकी की ठगिया बाई को गोबर बेचकर उससे हुई आमदनी से कर्ज से मुक्ति मिली है।

गोबर बेच कर सहोदी ने अपने बच्चें के लिए लिया लैपटॉप

ग्राम पंचायत बोडतराखुर्द जनपद पंचायत पंडरिया निवासी सहोदी पति गनेश कुर्रे बताती है कि योजना प्रारंभ से अभी तक ग्राम गौठान प्रबंधन समिति के माध्यम से 10 हजार 988 किलो गोबर बेच चुकी है। जिसके एवज में 21 हजार 966 रुपए का लाभ शासन से मेरे बैंक के बचत खाते में मिला है। इस पैसे से हितग्राही सहोदी ने अपने पुत्र के लिए लैपटॉप लिया है, इनका बेटा एमएससी एग्रीकल्चर में प्रथम वर्ष का छात्र है। सहोदी ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों से इतना पैसा बचाना मुश्किल था की एकमुश्त लैपटॉप खरीदा जा सके लेकिन गोधन न्याय योजना के पैसे से मेरा यह काम भी हो गया अब बेटे की उच्च शिक्षा की जरूरत पूरी हो गई। मुझे खुशी है कि हमारे शासन की इस योजना से अपने परंपरागत काम को करते हुए दो पैसे की आमदनी घर बैठे होने लगी है जो मुझे अपनी जरूरतों को को पूरा करने में मदद कर रही है।

Read Also  भारतीय रिजर्व बैंक की लोकपाल योजना का मिलेगा लाभ

मंदाकनी ने गोबर बेचकर शुरू किया खुद का व्यावसाय

मंदाकनी यादव निवासी ग्राम उदका जनपद पंचायत पंडरिया गोधन न्याय योजना के संबंध में अपना अनुभव बताते हुए कहते हैं कि योजना की शुरूआत से ही मैं अपने गौठान समिति को गोबर बेच रहा हूं। अभी तक 14429 किलोग्राम गोबर मैंने बेचा है। मैं गरीब परिवार से हुं लेकिन मैंने अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू कर लिया है दूध बेचने का। गोबर बेचकर मुझे अपने बैंक के खाते में 28 हजार 858 रुपए मिले और इस पैसों से उन्होने अपने लिए एक भैस और कुछ कृषि यंत्र लिया जो मेरे व्यवसाय के लिए सहयोगी सिद्ध हुआ। भैंस से प्रतिदिन 6 लीटर दूध प्राप्त होता है, जिसे गांव में ही बेच कर कमाई होने लगी है। जिसके कारण मेरी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरने लगी है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने गांव में ही गोबर बेचकर आमदनी ली जा सकती है। धन्य है हमारी सरकार जो हम ग्रामीणों के लिए इतनी बेहतरीन योजना लाई है।

बहुत दिनों से पैसे के अभाव में रुका हुआ काम पूर्ण हुआ – दीपचंद

 

ग्राम पंचायत घोठिया जनपद पंचायत कवर्धा के दीपचंद अपने जमीन लेने के सपने को गोधन न्याय योजना से पूरा कर लिया है। दीपचंद बताते हैं कि अभी तक उन्होंने 47281 किलोग्राम गोबर अपने ग्राम गौठन प्रबंधन समिति को बेचा है। दीपचंद को उनके जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कवर्धा शाखा मे कुल राशि 94 हजार 562 रुपए मिला है। इस पैसे का उपयोग ग्राम मडमडा रघुनाथपुर में 1 एकड़ जमीन लेने के लिए उपयोग किया हूं। इस जमीन से मैं भविष्य में खेती किसानी कर या कोई और काम कर आगे बढ़ सकता हुं। बहुत समय से मन में इच्छा थी कि अपने लिए जमीन का टुकड़ा लिया जाए जो अब पूरा हुआ है। कुछ पैसे मैंने पहले से बचा कर रखे थे वह कम पड़ रहे थे गोधन न्याय योजना की सहायता से यह काम भी हो गया।

Read Also  मुख्यमंत्री को करीब देख बच्चों के खिले चेहरे

ठगिया बाई कर्ज से मिली मुक्ति

ठगिया बाई यादव निवासी ग्राम पंचायत धमकी जनपद पंचायत कवर्धा गोधन न्याय योजना का गुणगान करते हुए कहती हैं कि इस योजना से मैंने अपने कर्ज को उतार लिया। धन्यवाद हो भूपेश सरकार का जिसने हम ग्रामीणों को ऐसे काम से जोड़कर जो पहले से ही हम करते आ रहे है उससे लाभ दिलाने की सोची जो पहले कभी नहीं हुआ था। मैंने अभी तक 420 क्विंटल गोबर बेचा है जिसके एवज में मेरे बचत खाता बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा कवर्धा में मुझे 84 हजार रुपए प्राप्त हुए। मैंने जब अपनी बिटिया की शादी की तो उसके खर्च के लिए मैं कर्ज में डूब गई थी लेकिन गोधन न्याय योजना के सहायता से मैं अब उस कर्ज में बाहर आ गई हूं।

गौधन योजना के क्रियान्वयन से अब बेहतर परिणाम आने लगे- कलेक्टर

कबीरधाम जिले कलेक्टरजनमेजय महोबे बताते हैं कि गौधन न्याय योजना राज्य शासन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के बाद अब जिले में इसके बेहतर परिणाम भी आने लगे हैं। गौधन से जुड़े गौ-पालक, किसानों, मवेशी चराने वाले चरवाहे से लेकर गौठान में काम करने वाले महिला स्व सहायता समूहों और गौठान प्रबंधन समितियों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगा है और इन सभी के लिए फायदेमंद साबित भी हो रहा है। हरेली त्यौहार से अब जिले के दो गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी होगी। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। राज्य शासन के मंशानुरूप अब जिले के गौठानों को अजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रयास भी किया जाएगा, ताकि इससे अधिक से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Read Also  बड़ी संख्या में लिपिकों का हुआ तबादला

सुराजी गांव ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर का जरिया बना – सीईओ संदीप अग्रवाल

जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा और बाड़ी परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देते हुए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का एक बेहतरीन माध्यम है। गोबर बेचकर जहां ग्रामीण आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं वही महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से खाद बनाकर आमदनी अर्जित कर रही है और साथ मे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। अब इसी क्रम में गोमूत्र खरीदी का काम भी जिले के गौठानो में प्रारंभ होने जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...