भेंट-मुलाकात में कटघोरा विधानसभा के रंजना पहुंचे मुख्यमंत्री ने की सौगातों की बारिश, कटघोरा में खुलेगा फार्मेसी महाविद्यालय, दीपका और बांकीमोंगरा में प्रारंभ होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल,ग्राम रंजना में खुलेगी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा, भिलाई बाजार में उप-तहसील की घोषणा, ग्राम तिवरता में स्थापित होगी दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा, शासकीय महाविद्यालय दीपका का नामकरण शहीद मूलचंद कंवर के नाम पर होगा
रायपुर-भेंट-मुलाकात में कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा के ग्राम रंजना पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने रंजना गांव का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी रंजना के रूप में करने की घोषणा की। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी 13 जुलाई 1985 में ग्राम रंजना आये थे। उनकी स्मृतियों की चिरस्थायी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गांव का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसी के साथ ग्राम रंजना में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ करने, नगर पालिका दीपका एवं बांकीमोंगरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, भिलाई बाजार में उप-तहसील प्रारंभ करने, कटघोरा में फार्मेसी महाविद्यालय की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने शासकीय महाविद्यालय बांकी मोंगरा के भवन निर्माण, कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण, शासकीय हाईस्कूल बिरदा का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन, शासकीय महाविद्यालय दीपका का नामकरण शहीद मूलचंद कंवर के नाम पर करने, ग्राम तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापना की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, आदिम जाति विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री मोहित केरकेट्टा और श्री पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक श्री बोधराम कंवर भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की खेती-किसानी को बढ़ावा देने की नीति से अकेले कोरबा में धान का उत्पादन चार गुना बढ़ा है और धान की ख़रीदी भी बढ़ी है। सरकार लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। राज्य सरकार किसान, मजदूर, महिला की आय में वृद्धि करने का कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश किसानों का प्रदेश है। आय बढ़ाने के साथ पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य, बिजली पानी सब की व्यवस्था कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...