उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी में रविवार को खेल प्रेमियों को झकझोर देने वाली घटना हुई। क्रिकेट मैदान पर चल रहे वेटरन मैच के दौरान 50 वर्षीय सीनियर क्रिकेटर अहमर खां की गेंदबाजी करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। अहमर खां मुरादाबाद की एकता विहार कॉलोनी के रहने वाले थे और लंबे समय से स्थानीय व राज्य स्तरीय क्रिकेट से जुड़े हुए थे।
मैच के अंतिम ओवर में विरोधी टीम को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। अहमर खां ने अपनी शानदार गेंदबाजी से केवल 5 रन देकर टीम को 13 रन से जीत दिलाई। खिलाड़ी और दर्शक जीत का जश्न मना ही रहे थे कि तभी अहमर अचानक मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों डॉ. अंकित वर्मा और डॉ. फरहान खान ने तुरंत उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें पहले निजी अस्पताल, फिर सीएचसी बिलारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अहमर खां अपने समय के राज्य स्तरीय सीनियर खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के सुहानी क्लब और उत्तर प्रदेश की कई टीमों से लंबे समय तक क्रिकेट खेला। वे कई मौकों पर भारतीय स्पिनर पीयूष चावला के साथ भी मैदान साझा कर चुके थे। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अहमर खां एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत थे। वे करीब 10 वर्षों से नियमित रूप से क्रिकेट खेल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मैदान और अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, एसडीएम विनय कुमार सिंह और स्थानीय खेल प्रेमी अस्पताल पहुंचे। अहमर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...