जापान इस समय तेज़ी से फैल रहे फ्लू संक्रमण की चपेट में है। हालत इतनी बिगड़ गए है कि सरकार को “देशव्यापी फ्लू महामारी” घोषित करनी पड़ी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर के करीब 4,000 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। टोक्यो, ओकिनावा और कागोशिमा क्षेत्र सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं।
तेज़ी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 130 से अधिक स्कूल, किंडरगार्टन और डे-केयर सेंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार फ्लू का सीजन सामान्य समय से पांच सप्ताह पहले शुरू हो गया है, जिससे जापान की स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
22 से 28 सितंबर के बीच 4,000 से अधिक मरीजों का इन्फ्लूएंजा इलाज हुआ था, जबकि 29 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच यह आंकड़ा 6,000 पार कर गया। जापान के 47 में से 28 प्रांतों में मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञ इसे एशियाई देशों के लिए भी एक गंभीर स्वास्थ्य चेतावनी मान रहे हैं। होक्काइडो हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर योको त्सुकामोटो के अनुसार, “इस साल फ्लू का मौसम बहुत जल्दी शुरू हुआ है। बदलते वैश्विक वातावरण के कारण यह प्रवृत्ति आगे सामान्य हो सकती है।”
अस्पतालों में फिर कोविड-19 जैसी स्थिति बन गई है — बेड की कमी, बढ़ते केस, और बढ़ता डर। ट्रैवल एनालिस्ट एशले हार्वे ने सलाह दी है कि जापान जाने वाले यात्रियों को फिलहाल यात्रा टालनी चाहिए, और यदि आवश्यक हो तो मास्क पहनना व हाथों की स्वच्छता बनाए रखना ज़रूरी है। एशिया के अन्य देशों में भी फ्लू का असर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि जापान की स्थिति से सबक लेकर एहतियाती कदम उठाने की ज़रूरत है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि महामारी की यह स्थिति कई कारकों के कारण आई है — जिनमें कोविड के बाद बढ़ा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और वायरस का रूपांतरण शामिल हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर रोगी फ्लू वैक्सीन ज़रूर लगवाएं, ताकि संक्रमण के इस तेज़ प्रकोप से बड़े पैमाने पर जनसंख्या को सुरक्षित रखा जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...