रूस के रणनीतिक रूप से अति महत्वपूर्ण एंजेल्स वायुसेना अड्डे तक फिर हमलावर ड्रोन पहुंचा है। सोमवार को बमवर्षक विमानों की तैनाती वाले इस अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में तीन सैनिक मारे गए और चार घायल हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमलावर ड्रोन मार गिराने की जानकारी दी है। कहा है कि हमले में किसी भी विमान को नुकसान नहीं हुआ है। जबकि इंटरनेट मीडिया पर कई रूसी लड़ाकू विमानों के नष्ट होने की जानकारी दी गई है। रूस पर फब्तियां भी कसी जा रही हैं। इससे पहले पांच दिसंबर को भी एजेंल्स वायुसेना अड्डे और रियाजिलेवो वायुसेना अड्डे पर ड्रोन से हमले हुए थे।
यूक्रेन की सीमा से करीब 600 किलोमीटर दूर एजेंल्स में रूसी वायुसेना का मुख्य अड्डा है। इसमें टीयू-95 और टीयू-160 बमवर्षक विमानों की तैनाती है। ये बमवर्षक विमान परमाणु बम लेकर हमला करने में सक्षम हैं। रूसी वायुसेना ने हाल के महीनों में इन विमानों से यूक्रेन पर बमबारी भी की है। रूस के बाजा न्यूज के अनुसार वायुसेना अड्डे पर ड्रोन हमले से वहां पर धमाके के बाद आग लग गई और सायरन बजने लगे। इस तरह के कई वीडियो टेलीग्राम चैनल पर भी पोस्ट किए गए हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर ड्रोन यूक्रेन से उड़ाया गया था या उसे रूस की सीमा के भीतर से छोड़ा गया था।
यूक्रेन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन वहां की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने कहा, ये सब यूक्रेन पर हमले के दुष्परिणाम हैं। रूसी अगर यह सोचते हैं कि युद्ध उनकी सीमा के भीतर नहीं जा सकता है तो वे बड़ी भूल कर रहे हैं। इससे पहले क्रीमिया प्रायद्वीप के सैन्य अड्डे पर भी ड्रोन हमला हो चुका है। इंटरनेट मीडिया पर रूस की कमजोर हवाई सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
एक अन्य अपुष्ट सूचना में रूसी समाचार एजेंसी तास ने दावा किया है कि यूक्रेन से रूस के ब्रियांस्क क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार लोगों को मार गिराया गया है। आशंका है कि ये रूसी क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आ रहे थे। रविवार-सोमवार की रात रूसी सेना ने यूक्रेन के शहरों और कस्बों पर भारी गोलाबारी की है। इस गोलाबारी में कई लोगों के मारे जाने और कई भवनों के नष्ट हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...