Google Analytics Meta Pixel कर्ज की किस्त में एक और वृद्दि - Ekhabri.com

कर्ज की किस्त में एक और वृद्दि

आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट में फिर से 0.25 फीसद बढ़ोतरी का फैसला किया है। इससे देश में रेपो रेट 6.50 फीसदी हो गया है। मई, 2022 के बाद से रेपो रेट में कुल 2.50 फीसदी (250 आधार अंकों) की वृद्धि हो चुकी है। इससे  देश में सस्ते कर्ज का दौर समाप्त हो चुका है। पिछले वर्ष होम लोन की औसत दर 7.50 फीसदी थी जो अब 8.50 से 9 फीसदी तक हो चुकी है। दूसरे सारे कर्ज भी महंगे हुए हैं।

 

 

 

तीन दिनों तक छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी-मौद्रिक नीति तय करने वाली समिति) की बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष आरबीआई गवर्नर डॉ. शक्तिकांत  दास ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी रेपो रेट और बढ़ाया जा सकता है। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि महंगाई की चुभन पहले से कम हुई है।  दिसंबर, 2022 में खुदरा महंगाई की दर 5.72 फीसदी थी जो अप्रैल, 2022 में 8.09 फीसदी पर चली गई थी। वर्ष 2022-23 के लिए महंगाई दर के लक्ष्य को 6.7 फीसदी से घटा कर 6.5 फीसदी कर दिया है। लेकिन आरबीआई यह स्वीकार नहीं। आरबीआई का मानना है कि महंगाई दर चार फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अप्रैल, 2023 की मौद्रिक नीति समीक्षा में भी रेपो रेट में एक और वृद्धि संभव दिख रही है।

 

 

 

आम जनता पर इस फैसले के असर की बात करें तो अप्रैल, 2022 में रेपो रेट के चार फीसदी होने से लेकर बुधवार की वृद्धि से पहले रेपो रेट 6.25  फीसदी थी। इन नौ महीनों में 20 साल के होम लोन पर प्रति लाख मासिक किस्त में औसतन 140 रुपये से लेकर 160 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक भारत में औसतन होम लोन का आकार 20 लाख रुपये है। इस आधार पर एक आम आदमी पर मासिक किस्त के तौर पर कम से कम 2800 रुपये का अतिरिक्त बोझ आ गया है।

Read Also  छत्तीसगढ़: आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने की घोषणा

 

 

 

अगर आटो लोन पांच वर्ष है तो इसका मासिक किस्त 97 रुपये प्रति लाख का बोझ पड़ेगा। ताजी 0.25 फीसदी की वृद्धि के बाद यह बोझ और बढ़ेगा। दूसरे कर्ज भी इसी तरह से महंगे होंगे। नाइट फ्रैंक इंडिया के सीएमडी शिशिर बैजल का कहना है कि कर्ज की दरों में तत्काल 10 से 15 आधार अंकों की अतिरिक्त वृद्धि होगी। एमओएफएसएल ग्रूप के प्रमुख अर्थशास्त्री निखिल गुप्ता का अनुमान है कि एक और रेपो रेट वृद्धि के लिए आरबीआइ ने अपने दरवाजे खोल कर रखे हैं।

 

 

 

कर्ज को महंगा करने के साथ ही आरबीआई ने यह कहा है कि वह कर्ज की अदाएगी पर अर्थदंड लगाने की बैंकों व दूसरे वित्तीय संस्थानों के मौजूदा तौर-तरीके को पारदर्शी बनाने के लिए नये नियम बनाएगा। इस बारे में जल्द ही दिशानिर्देश जारी किया जाएगा जिसमे इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि ग्राहकों के हितों की भी रक्षा हो। दिशानिर्देश  पहले आम जनता व विशेषज्ञों की राय जानने के लिए जारी की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...