संघर्ष का दूसरा नाम है शहीद नंदकुमार पटेल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार शहीद श्री पटेल के संकल्प व सपनों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद श्री नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शहीद नंदकुमार पटेल हमेशा सक्रिय रहते हुए किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला एवं युवाओं के उत्थान व विकास के लिए लगातार काम करते रहे। शहीद नंदकुमार पटेल संघर्ष का दूसरा नाम थे। उनका छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर, किसानों, आदिवासी मजदूरों, महिलाओं व युवाओं सहित सभी वर्गाे के विकास के लिए जो संकल्प व सपना था उसको साकार करने के लिए आज छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल सोमवार को रायगढ़ जिले के विकसखंड मुख्यालय खरसिया के विश्राम गृह के सामने शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद महात्मा गांधी कालेज प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना, किसान न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हम शहीद श्री नंदकुमार पटेल की सोच को धरातल में पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। हमारा यह लक्ष्य भी है कि उनके बताए रास्तों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सके।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि फसल विविधिकरण के लिए चलायी जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान सहित खरीफ की फसलों के लिए दी जाने वाली इनपुट सब्सिडी प्रति एकड़ 9 हजार रुपये रहेगी तथा इससे कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। आने वाले वर्षों में धान का समर्थन मूल्य बढ़ता है, तो किसानों को धान का अधिक मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।
नंदकुमार पटेल विकास कार्यों के लिए भविष्य की सोच रखकर कार्य करते रहे
उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने कहा कि शहीद नंदकुमार पटेल विकास कार्यों के लिए भविष्य की सोच रखकर कार्य करते रहे। वे लगातार किसान, श्रमिक, युवाओं, महिलाओं सभी के विकास के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा को लेकर हमेशा कार्य करते रहे जिसके बदौलत आज खरसिया क्षेत्र में नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, मॉडल स्कूल व स्वामी आत्मानंद स्कूल यह चारों संस्थाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक सपना था कि यहां के धरमजयगढ़ तथा अन्य दूरस्थ अंचल के छात्रों की सुविधा के लिए रायगढ़ में यूनिवर्सिटी खोला जाए। जब मैंने यह बात मुख्यमंत्री श्री बघेल से कही तो उन्होंने कालेज जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रायगढ़ में शहीद श्री नंदकुमार पटेल के नाम से यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया। जिसके लिए क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों की ओर से मैं उनका आभार जताता हूं। आज खरसिया में शहीद श्री नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उन्हें सभी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इस मौके पर उनके साथ किए गए कार्यों से जुड़े अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से वे छत्तीसगढ़ तथा यहां के किसानों व लोगों के हितों व विकास के लिए पूरी दमदारी से अपनी बात रखते थे। मन से कोमल व संवेदनशील तथा पूरी बहादुरी से संघर्ष करने वाला व्यक्तित्व उनकी पहचान थी। छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढिया लोगों को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने की उनकी सोच थी, जिसको आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है।

पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि वे सदैव हमें सीख देते थे कि कुछ करना है तो छत्तीसगढ़ के माटीपुत्रों के लिए काम करो। उनकी इसी सोच को लेकर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार जनविकास के कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे इरादे के पक्के व दृढ़ इच्छा शक्ति वाले थे। वे बड़ी मजबूती से अपनी बात रखते थे। अपनी सोच को धरातल में उतारना उन्हें बखूबी आता था, जिसकी बदौलत उन्होंने खरसिया में विकास कार्य को हमेशा नई ऊंचाईयां दी। विधायक कोण्डागांव श्री मोहन मरकाम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व कौशल अद्भुत था। सरपंच के पद से शुरूआत कर राज्य का गृहमंत्री बनना उनकी नेतृत्व क्षमता व योग्यता को दिखाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...