Google Analytics Meta Pixel हसदेव बांयी तट नहर के बायपास एवं पावर केनाल जीर्णोंद्धार के लिए 2.91 करोड़ की स्वीकृति - Ekhabri.com

हसदेव बांयी तट नहर के बायपास एवं पावर केनाल जीर्णोंद्धार के लिए 2.91 करोड़ की स्वीकृति

 रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के आरडी 0 मीटर से 100 मीटर तक बायपास एवं पावर केनाल का जीर्णोंद्धार, सीसी लाईनिंग के मरम्मत तथा 100 मीटर से 4400 मीटर बायपास नहर के क्षतिग्रस्त सीसी लाईनिंग के मरम्मत के लिए 2 करोड़ 91 लाख 77 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनी माता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के खपरी मुख्य नहर के आरडी 1140 से 1500 मीटर सहित अन्य आरडी पर पक्के संरचनाओं के निर्माण के लिए 01 करोड़ 60 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। कोरबा जिले के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के आरडी 4.80 किलोमीटर क्रास रेग्यूलेटर पर गेट फिटिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 36 लाख 7 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। बिलासपुर जिले की पकरिया जलाशय योजना के शीर्ष कार्य के सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 47 लाख 10 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के शीर्ष की मरम्मत तथा नहरों की लाईनिंग कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 66 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 50 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 298 हेक्टेयर में जलापूर्ति हो सकेगी।बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड अंतर्गत सेंदरीपानी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 82 लाख 69 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के शीर्ष की मरम्मत तथा नहरों की लाईनिंग कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 168 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 249 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत केंवची डायसर्वन योजना के शीर्ष कार्य के सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 70 लाख 45 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस डायसर्वन के जीर्णोंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 72 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 98 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत जोगीसार एनीकट योजना के निर्माण के लिए 3 करोड़ 20 लाख 51 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट के निर्माण से भू-जल संवर्धन, पेयजल एवं निस्तार की सुविधा को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त इस एनीकट से किसान स्वयं के साधन से 80 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई कर सकेंगे।गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत तिपान नदी व्यपवर्तन की नहरों का सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 65 लाख 40 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस डायसर्वन की नहरों की लाईनिंग होने से इसकी सिंचाई क्षमता में 282 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 350 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *