Google Analytics Meta Pixel मनमानी: छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ निर्दोषों को जेल में डाला पुलिस ने - Ekhabri.com

मनमानी: छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ निर्दोषों को जेल में डाला पुलिस ने

आदिवासी नाबालिग से छेड़छाड़ की आजाक थाने में की गई शिकायत, चक्कर काट रही महिला
कोरबा/पाली । उच्च पुलिस अधिकारी की अपने मातहम थाना प्रभारियों को यह हिदायत रहती है कि महिला संबंधी गंभीर अपराधों को छोड़ किसी भी शिकायत पर बिना जांच अपराध पंजीबद्ध न करें। साथ ही उन्हें समय- समय पर यह भी सीख दी जाती है कि पुलिस अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने, थाना पहुंचे फरियादियों की शिकायतें को सुन उनका निराकरण करने, आमजन की रक्षा करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत कर मित्र पुलिस की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करें। किन्तु कुछ पुलिस प्रभारी अपने शीर्ष अधिकारियों के ऐसे दिशा-निर्देशों को ताक पर रख मनमाना कार्रवाई करने से नहीं चूकते। वहीं महिला संबंधी गंभीर मामलों में कार्यवाही की इनकी परिभाषा मनमाफिक होती है। फलस्वरूप आम लोगों के मन में कानून के प्रति भय/अविश्वास पैदा होने के साथ वे पुलिस से दूर होते चले जाते हैं। पाली पुलिस ने भी एक ऐसी ही मनमानी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसके जानकार लोग इसे पुलिस की शर्मनाक कार्रवाई बता रहे हैं। घटना के संबंध में पीडि़ता पक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत एवं ब्लाक मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम पंचायत मादन में निवास करने वाले एक आदिवासी परिवार के घर 26 अप्रैल 2022 की देर रात्रि गांव के ही निवासी सुनील यादव व जतिन नामक युवक बलात घुस गए और हुड़दंग करने लगे। इस बीच घर के मुखिया ने जब उनको ऐसा करने से मना किया तब वे आवेश में आकर मुखिया, उसकी पत्नी व 22 वर्षीय बड़े पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। घटना के वक्त जब घर में सो रही 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीच- बचाव के लिए उठी तो उसके साथ उक्त युवकों द्वारा छेड़छाड़ को अंजाम दिया गया तथा अन्य सदस्यों के साथ जमकर मारपीट कर मौके से चले गए। दूसरे दिन जब पीडि़त परिवार का मुखिया और उसका पुत्र घर में घुसकर मारपीट व नाबालिग पुत्री से छेडख़ानी की शिकायत लेकर पाली थाना पहुंचे तो यहां की पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उल्टे उन्हें ही अपराध धारा 294, 323, 506, 34 में गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ देर बाद जब मुखिया की पत्नी थाने पहुंची तो उसे वहां से डांट- फटकार कर भगा दिया गया। इस दौरान पिता- पुत्र या उसके परिवार के सदस्यों को न तो विधिक सहायता की जानकारी दी गई और न ही मुचलका जमानत पर छोड़ा गया। इस अभाव में जमानती धारा में भी गरीब पिता- पुत्र को जेल जाना पड़ा। अपने परिवार के साथ मारपीट, नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ जैसी घटित घटनाक्रम की पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने और पति- पुत्र के जेल चले जाने के सदमे से उधर एक पत्नी और मां की आंखों की रोशनी चली गई। रोजी- मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले इस परिवार पर पाली थानेदार अनिल पटेल की जानकारी में हुई शर्मनाक पूर्ण कार्रवाई से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे भूख से बिलखने लगे तब आंखों से न देख पाने के बावजूद भी लाचार मां अपने 1 वर्ष के दुधमुंहे पुत्र को सीने से लगाए, 10 व 4 वर्षीय पुत्री का हाथ थामे घर- घर जाकर भीख मांगने को मजबूर हो गई है। पीडि़ता द्वारा भीख मांगकर  चांवल को बेचकर बीते 18 मई 2022 को अपने बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पुलिस की ज्यादती व पति- पुत्र को छुड़ाने की फरियाद लेकर पहुंची थी, किन्तु कलेक्टर रानू साहू से मुलाकात नहीं हो पायी। हताश महिला किसी तरह अजाक थाना पहुंची व अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ घटित घटना के सम्बंध में एक शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उक्त घटित घटना व पुलिस की मनमानी कार्रवाई के सदमे से आंखों की रोशनी खो देने के बाद इस तपती धूप में अपने बच्चों का हाथ थामे इधर- उधर भटक रही एक बेबस पत्नी और मां को अब यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर अपने पति- पुत्र को छुड़ाने प्रयास करे या भूखे बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *