Google Analytics Meta Pixel नासा के रोवर को मंगल ग्रह पर मिला दरवाजा! बता रहे एलियन का घर - Ekhabri.com

नासा के रोवर को मंगल ग्रह पर मिला दरवाजा! बता रहे एलियन का घर

नई दिल्ली। एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। सबसे बड़ा रहस्य अंतरिक्ष में एलियंस की मौजदूगी है। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन एलियंस को लेकर उन्हें अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं। हालांकि आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनिया में कुछ लोग धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी दरवाजा खोजा है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि पत्थर को काटकर रास्ता बनाया गया हो। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि इस दरवाजे के अंदर क्या है? इस दरवारे को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसके अंदर कोई जीव रह रहा हो। नासा की इस तस्वीर ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने इस तस्वीर को 7 मई 2022 को खींचा था। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उनको पहले लगा कि यह रास्ता मंगल ग्रह के केंद्र में जाने का है, या यह एलियन के घर का दरवाजा है। कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि मंगल ग्रह पर भूकंप आने से पत्थर टूटा होगा और इस आकृति का निर्माण हुआ होगा। इसके अलावा पत्थरों पर किसी तरह का दबाव पडऩे और खिंचाव की वजह से यह आकृति बनी होगी। इस साल 4 मई को मंगल ग्रह पर भयानक भूकंप आया था। इस भूकंप से इस पत्थर में ऐसी आकृति बनने की भी संभावना है। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि पत्थर के लाल मिट्टी से भरा हुआ एक गड्ढा है। भूकंप आने के बाद यह मिट्टी हट गई होगी और दरवाजा नजर आने लगा होगा। यह दरवाजा कुछ ही इंच लंबा है। हालांकि तस्वीर देखकर इसके सही आकार का पता लगाना मुश्किल है। ग्रीनह्यू पेडिमेंट कहने जाने वाले स्थान पर यह दरवाजा देखा गया है। नासा की तरफ से बताया गया है कि बीते सालों में मंगल ग्रह पर मौजूद लैंडर्स और रोवर्स ने अजीबगरीब तस्वीरें और खूबसूरत तस्वीरें खींची हैं। इन तस्वीरों में अलग-अलग आकार के पत्थर, बर्फ से भरे गड्ढे और पहाड़ समेत कई चीजें देखने को मिली हैं। आमतौर पर ऐसी चीजों को एलियन से जोड़ दिया जाता है। लेकिन नासा का कहना है कि हम सभी को ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जांच के पहले किसी भी चीज के बारे में अफवाह नहीं उड़ानी चाहिए। चीन के यूतू-2 रोवर ने चांद पर एक आकृति की तस्वीर ली थी जिसे एलियन की झोपड़ी बताया गया, लेकिन जांच में वह एक पत्थर निकला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *