Google Analytics Meta Pixel श्मशान घाट से राख व हड्डी गायब, परिजनों में भारी आक्रोश - Ekhabri.com

श्मशान घाट से राख व हड्डी गायब, परिजनों में भारी आक्रोश


कसडोल। कसडोल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के बाद राख एवं हड्डी रहस्यमय ढंग से गायब हो गर्इं। मुक्तिधाम के पास में ही एसएलआरएम सेंटर में रहने वाले चौकीदार का कहना है कि वो रात में सो गया था, उसे कुछ मालूम नहीं है। मुक्तिधाम की चाबी रखने वाले को भी कुछ जानकारी नहीं हैं। परेशान परिजनों ने घटना की जानकारी होते ही पुलिस चौकी लवन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आज घटनास्थल पर तहसीलदार के समक्ष परिजनों ने अपनी व्यथा बताई।


जानकारी के मुताबिक, कसडोल निवासी कमलेश श्रीवास पिता गया राम श्रीवास ने 26 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी जानकारी होते ही परिजनों ने खोजबीन की और कसडोल नगर के ही चंदली भाठा खार से उसका शव बरामद कर लिया। चूंकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कसडोल थाने को कंटेनमेंट घोषित कर सील कर दिया गया है, इसलिए लवन चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने भी तत्परता के साथ काम कर तुरंत शव का पंचनामा कर परीक्षण के लिए भेज दिया। देर शाम हो जाने के कारण दूसरे दिन सुबह शव परीक्षण किया गया, जिसमें डॉक्टर ने फांसी लगाने के कारण दम घुटने से मौत होना बताया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को मुक्तिधाम हड़हापारा में रीति रिवाजों के साथ अंत्येष्टि किया। दूसरे दिन यानी 28 अगस्त को जब परिजन मुक्तिधाम पहुंचे, तब सब अस्थि सहित राख भी मुक्तिधाम से गायब मिला। इसके बाद परिजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चन्दन साहू को घटना की जानकारी दी। तब अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगर पंचायत के कर्मचारियों से पूछताछ की जिसमें सभी ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। मुक्तिधाम के पास ही एस एल आर एम सेन्टर में रहने वाले सोनू ने बताया कि रात में वो सो गया था उसे घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में मुक्तिधाम एवं एस एल आर एम सेन्टर के प्रभारी व्ही पी गहरवाल से फोन पर संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने अपना फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।
मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी: साहू
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चन्दन साहू जा कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा ने कहा कि इस तरह की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना नगर के इतिहास में पहली बार घटित हुई है, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए क्योंकि इस तरह के लोगों के आस्था के साथ खिल झ्र वाड़ करने के पीछे उसकी क्या मंशा है आज नगर के हर व्यक्ति हमसे यही सवाल कर रहा है जिसका जवाब मिलना भी जरूरी है।
मामले की जांच के आदेश दिए हैं: तहसीलदार
तहसीलदार एस एल सिन्हा ने कहा कि परिजनों की सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो अस्थि एवं राख सब गायब थे। इस संबंध में थानेदार को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नगर पंचायत सी एम ओ अनुराधा एम ने कहा कि स्वच्छता निरीक्षक व्ही पी गहरवाल ने बताया कि मुक्तिधाम के बाउंड्रीवाल निर्माण का काम अभी अधूरा है इसलिए वहां पर कोई भी आ जा सकता है और मामला पुलिस प्रशासन का है वे जांच करें।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *