Google Analytics Meta Pixel Ashtami Navami 2024: आज एक साथ क्यों है अष्टमी-नवमी? जानें कन्या भोज का शुभ मुहूर्त - Ekhabri.com

Ashtami Navami 2024: आज एक साथ क्यों है अष्टमी-नवमी? जानें कन्या भोज का शुभ मुहूर्त

Ashtami Navami 2024: शारदीय नवरात्रि का पावन महापर्व शुक्रवार, 11 अक्टूबर को कन्या पूजन के साथ समाप्त हो जाएगा. इस वर्ष अष्टमी और नवमी की पूजा एक ही दिन होने जा रही है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, 10 अक्टूबर को सप्तमी और अष्टमी का संयोग रहा, जिसे शास्त्रों में निषेध माना जाता है. इसलिए इस बार अष्टमी पर महागौरी की पूजा और कन्या पूजन दोनों 11 अक्टूबर को ही किए जाएंगे.

 

वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 बजे से आरंभ हो रही है और इसका समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे होगा. अष्टमी के समाप्त होते ही नवमी तिथि की शुरुआत होगी, जो 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 बजे तक चलेगी. इसी कारण 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी दोनों का पूजन एक साथ किया जाएगा.

 

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी भी महत्वपूर्ण है. 11 अक्टूबर को सुबह 5:25 बजे से 6:20 बजे तक पहला शुभ मुहूर्त रहेगा. इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त भी इस दिन है जो सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा. यह समय कन्या पूजन के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

 

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि नारी शक्ति का सम्मान करने और कन्याओं को पूजने का पर्व है. इस दौरान कुंवारी कन्याओं को विशेष सम्मान दिया जाता है. अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की तपस्या अधूरी मानी जाती है. इस दिन कन्याओं को आमंत्रित करें, उनका स्वागत फूलों से करें और उनके पैर धुलवाकर आशीर्वाद प्राप्त करें. उनके साथ एक बटुक को भी अवश्य बैठाएं. सभी को हलवा, चना और पूरी का भोग अर्पित करें. अंत में, कन्याओं को दान-दक्षिणा देकर विदाई दें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *