इस साल राधा अष्टमी 11 सितम्बर, मंगलवार के दिन है। राधा अष्टमी को राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 14-15 दिनों बाद मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार राधा जी कृष्ण की प्रेयसी हैं, ऐसे में श्रीकृष्ण के भक्त राधा जी का जन्मदिवस भी उतने ही श्रद्धा भाव और आस्था के साथ मनाते हैं। राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिरों में राधा-कृष्ण की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है और भजन गाए जाते हैं। आइए, जानते हैं हिन्दू पंचांग के अनुसार कब है राधा अष्टमी और शुभ मुहूर्त।
राधा अष्टमी कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर मंगलवार को रात 11 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 11 सितंबर बुधवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार राधा अष्टमी का पावन पर्व 11 सितंबर को मनाया जाएगा।
राधा अष्टमी व्रत में पूजन का शुभ मुहूर्त
आप अगर राधा अष्टमी का व्रत रख रहे हैं, तो आपको 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक राधा अष्टमी की पूजा कर सकते हैं। यह मुहूर्त राधा अष्टमी व्रत के पूजन के लिए शुभ है। राधा अष्टमी की विशेष पूजा में राधा अष्टमी व्रत कथा का पाठ भी करना चाहिए।
राधा अष्टमी व्रत का महत्व
राधा अष्टमी का व्रत करने से राधा जी के साथ श्रीकृष्ण की कृपा भी मिलती है। पौराणिक कहानियों में राधा जी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। वहीं, राधा जी को प्रेम की अवतार मानकर उन्हें प्रकृति देवी भी कहा जाता है। अपनी आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए राधा अष्टमी का व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। राधा अष्टमी का व्रत रखने से सारी पीड़ाएं दूर होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...