जिले का झगराखांड थाने में 22 अप्रैल की रात ताला बंद मिलने के मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एवं एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही नए थानाप्रभारी व एक एएसआई की नियुक्ति भी कर दी गई है। मामले में दुल्हे ने जमानत करा दूसरे दिन शादी की रस्म निभाई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में दुल्हन पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने के विवाद पर दुल्हा एवं परिवारजनों के साथ शादी समारोह में पहुंचे लोगों पर हमला कर दिया था। रात को दुल्हा-दुल्हन भागकर झगराखांड थाना पहुंचे तो थाने में अंदर से ताला लगा हुआ मिला। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया था।
करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद भी थाने में ताला नहीं खुला। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने मामले की जांच के लिए डीएसपी तरशिला टोप्पो एवं एसडीओपी ए.टोप्पो की टीम बनाई थी। बुधवार को दोनों ने दुल्हा-दुल्हन सहित अन्य का मटियारीऔरा गांव पहुंच बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने प्रभारी लक्ष्मी चंद कश्यप एवं बलराम चौधरी को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने खड़गवां थाने में एसआई अशोक मिश्रा को थाना प्रभारी एवं एएसआई गोपाल दत्त डहरिया को पोस्टेड किया है। चार साल पूर्व बंजी निवासी प्रकाश सिंह कुर्रे ने पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी और वे महाराष्ट्र चले गए। चार सालों बाद वापस लौटने पर दोनों 22 अप्रेल को सामाजिक रीति रिवाज से विवाह कर रहे थे। शादी समारोह में दुल्हन का पक्ष शामिल नहीं हुआ। दुल्हन के पिता संतोष कुर्रे इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। रात को जब डीजे के साथ बारात निकाली गई तो ट्रांसफार्मर से बार-बार डीओ गिराकर बिजली गुल कर दी गई। दुल्हे के भाई शिवमूरत कुर्रे का डीओ गिरा रहे युवक से विवाद हो गया।
विवाद के बाद दुल्हन के पिता संतोष भाई रोमू, चचेरे भाई प्रदीप कुर्रे व सोनू कुर्रे सहित अन्य ने लाठी डंडे के साथ फरसे से दुल्हा, उसके भाई एवं डीजे में डांस कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। रात में झगराखांड थाना बंद मिला। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया एवं दोनों पक्षों पर कार्रवाई की। मामले में दुल्हे प्रकाश कुर्रे को भी जेल भेज दिया गया। बुधवार को जमानत मिलने के बाद उसने अपनी दुल्हन के साथ विवाह की रस्म अदा की। मामले की जांच के लिए डीएसपी तरशिला टोप्पो एवं एसडीओपी ए.टोप्पो की टीम मटियारीऔरा गांव पहुंची एवं दुल्हा-दुल्हन का बयान दर्ज किया। दुल्हा प्रकाश कुर्रे ने आरोप लगाया कि उससे रिपोर्ट लिखने के नाम पर एएसआई बलराम चौधरी द्वारा दो हजार रुपये लिया गया है। डीएसपी तरशिला टोप्पो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...