दुर्ग। दुर्ग में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों के बीच एक दुखद खबर सामने आयी है। यहां पर एक एएसआई की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गयी है। एएसआई की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक एएसआई का नाम प्रकाश दास था जो दुर्ग सीएसपी कार्यालय में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही एएसआई प्रकाश दास को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपना कोराना टेस्ट कराया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 30 मार्च को उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज शाम उनकी मौत हो गयी। बता दें कि एएसआई को कोविड की 2 बार वैक्सीन लग चुकी थी, उसके बाद भी वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके पहले भी दुर्ग जिले के कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके।
मंत्रालय व इंद्रावती भवन में 50 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी ही आएंगे
छत्तीसगढ़ में कोरोना के खतरनाक रफ्तार के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब मंत्रालय व इंद्रावती भवन में 50 प्रतिशत ही कर्मचारी आयेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों में 50 प्रतिशत रोस्टर नियम को लागू कर दिया है। नियम के मुताबिक 50 प्रतिशत कर्मचारी ही मंत्रालय व इंद्रावती भवन आयेंगे, बाकी के 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्राम होम करेंगे। सप्ताहिक रोस्टर के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अनुभाग अधिकारी एवं उसके नीचे अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से कराया जाना होगा। वहीं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधीक्षक स्तर के अधिकारी सप्ताहिक रोस्टर के तहत काम करेंगे, जबकि बाकी के अधिकारी पूर्व की भांति ही आफिस आएंगे। कर्मचारियों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वो यथासंभव अपने वाहन से ही दफ्तर आयें। दरअसल मंत्रालय बस से आने वाले कर्मचारियों की शिकायत थी कि बस में क्षमता से ज्यादा कर्मचारियों को बैठाया जाता है, जिसकी वजह से कर्मचारियों में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। बसों में भी आधे कर्मचारियों को ही बैठाया जायेगा। बैठकों के बजाय राज्य सरकार ने आनलाइन बैठकों के निर्देश दिये हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...