रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज गुरुवार को शुरू हुआ। सुबह 11 बजे से सत्र की प्रक्रिया शुरू हुई, इस दौरान उपाध्यक्ष रहे दिवंगत मनोज मंडावी और मनेन्द्रगढ़ के भाजपा विधायक रहे दीपक पटेल को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
आपको बता दें, सत्र के दूसरे दिन कल दो शासकीय विधेयक को पेश किया जायेगा। वहीं अनुपूरक को भी मंजूरी दी जायेगी। आरक्षण विधेयक पर बीजेपी विधायक दल संशोधन प्रस्ताव देगी।










