रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। सदन में आरक्षण का मामला आज भी गरमाते रहा। आरक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। भाजपा विधायकों ने एक बार फिर क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में रखने को लेकर सरकार पर दबाव बनाया। लेकिन, अपनी मांगों को पूरी ना होते देख भाजपा के विधायक विधानसभा में हंगामा करते हुए नगर निकल गए जिसके बाद कल 11 बजे तक के लिए विस स्थगत कर दी गई है।










