चुनाव आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज करेगा। आयोग इसके लिए दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
गौर हो कि चुनाव आयोग पांच राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का एलान करने जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी होगा।










