इदौर के जिला कोर्ट में जमानत की सुनवाई को रिकार्ड कर रही युवती सोनू मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में उस वक्त हिंदू संगठन से जुड़े तन्नू शर्मा और उसके साथियों की जमानत पर बहस चल रही थी। वकीलों का दावा है कि युवती प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के इशारे पर कोर्ट प्रोसेडिंग रिकार्ड करने आई थी। पूछताछ में उसने वकील नूरजहां का नाम बताया है।
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक इंदौर अभिभाषक संघ अध्यक्ष गोपाल कचोलिया द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। संघ द्वारा बताया कि वकील सुनील विश्वकर्मा, अमित पांडे, गोविंद सिंह राजपूत जिला कोर्ट (42) में मौजूद थे। उसी वक्त हिंदू संगठन से जुड़े तन्नू उर्फ लक्ष्मीनारायण शर्मा की जमानत पर सुनवाई चल रही थी। तन्नू वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में जेल में बंद है। इसी दौरान सोनू मंसूरी न्यायालीन कार्रवाई का वीडियो बनाते देखी गई। वह वकील के वेश में ही कोर्ट में मौजूद थी। शक गहराने पर उसका फोन जांचा तो उसमें कोर्ट के ऐसे वीडियो मिले जो अवैध तरिके से रिकार्ड किए थे।
महिला वकीलों द्वारा पूछताछ करने पर सोनू ने बताया वह नूरजहां खान वकील के अधीन कार्य करती है और उसके द्वारा ही वीडियो बनाने का कहा गया था। उसने बताया कि वीडियो पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) को भेजा जाना था। सोनू को एमजी रोड पुलिस के सुपुर्द किया और उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक देवास के ला कालेज का आइडी कार्ड मिला है। पुलिस कार्ड की जांच कर रही है।
वकीलों ने कहा सोनू के पास से तीन लाख रुपये कैश भी मिले हैं। हालांकि पुलिस ने कहा सोनू से करीब एक लाख 26 हजार रुपये ही जब्त हुए हैं। उसने कहा कि रुपये वरिष्ठ वकील के ग्राहक के हैं। सोनू मूलत: बुरावा खरगोन की है और देवास एलएलबी फाइनल वर्ष की छात्रा है, लेकिन उसे सनद नहीं मिली है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील ले रहे थे आपत्ति
जिस वक्त हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की जमानत पर बहस चल रही थी तब सुप्रीम कोर्ट के वकील हासमी जमानत पर आपत्ती ले रहे थे। युवती उसी दौरान वीडियो बना रही थी। पुलिस को आशंका है कि युवती वकीलों की आड़ में वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर लाइव प्रसारण कर रही थी। पुलिस मोबाइल जब्त कर डेटा रिकवर करवा रही है। सोनू पिता सुपड़ू फिलहाल खजराना क्षेत्र में रहती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...